खतरों के खिलाड़ी 11: रोहित शेट्टी ने किया 'डर की मारी श्वेता तिवारी' का स्वागत, देखिये

    खतरों के खिलाड़ी 11: रोहित शेट्टी ने किया 'डर की मारी श्वेता तिवारी' का स्वागत

    खतरों के खिलाड़ी 11: रोहित शेट्टी ने किया 'डर की मारी श्वेता तिवारी' का स्वागत, देखिये

    खतरों के खिलाड़ी 11 इन दिनों सबसे चर्चित शो बना हुआ है। इस सीजन में टीवी के कुछ खास कंटेस्टेंट नज़र आने वाले हैं। लिस्ट में श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल है। श्वेता डेढ़ महीने से भी अधिक साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में शो की शूटिंग कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया की टाइमलाइन देख कर ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि तो खूब मस्ती कर रही हैं। लेकिन असली तस्वीर तो होस्ट रोहित शेट्टी ने दिखाई है।

    रोहित ने शो में श्वेता का स्वागत जबरदस्त तरीके से किया है। ‘डर की मारी श्वेता तिवारी’। इस इंट्रोडक्शन वीडियो में श्वेता को स्टंट परफॉर्म करते समय रोते हुए देखा जा सकता है। देखिये-

    बता दें, इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 में डबल मज़ा आने वाला है। इस बार इस शो में राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, सौरभ राज, महल चहल और वरुण सूद जैसे सेलेब्स स्टंट करते नज़र आयेंगे। वहीं हर बार की तरह इस बार रोहित शेट्टी इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को जुलाई से टीवी पर टेलीकास्ट किये जाने की खबर है।