खतरों के खिलाड़ी 11: राहुल वैद्य ने की दिव्यांका त्रिपाठी के परफॉरमेंस की तारीफ, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

    खतरों के खिलाड़ी 11: राहुल वैद्य ने की दिव्यांका त्रिपाठी के परफॉरमेंस की तारीफ

    खतरों के खिलाड़ी 11: राहुल वैद्य ने की दिव्यांका त्रिपाठी के परफॉरमेंस की तारीफ, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

    खतरों के खिलाडी सीजन 11 की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट ने करीब दो हफ्ते पहले साउथ अफ्रीका के कैपटाउनके लिए उड़ान भरी थी। अब एक दूसरे के साथ मस्तीभरा टाइम बिताने के बाद शो की शूटिंग शुरू हो गई है जिसमें सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने में लग गये हैं।  हाल में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ वीडियो शेयर की थी जिसे देखने के बाद राहुल वैद्य ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की थी।

    वीडियो में राहुल ने दिव्यांका की तारीफ में बताया कि उन्होंने एक एनिमल टास्क को इतने अच्छे से परफॉर्म किया कि खुद जानवर भी उनसे डर गए। आगे दिव्यांका ने बात को मजाक में टालते हुए कहा कि उन्होंने राहुल को तारीफ करने के लिए हायर किया हुआ। क्योंकि वो अच्छे प्रवक्ता है।

    बता दें, इस बार खतरों के खिलाडी में डबल मज़ा आने वाला है। इस बार इस शो में राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, सौरभ राज, महल चहल और वरुण सूद जैसे सेलेब्स स्टंट करते नज़र आयेंगे। वहीं हर बार की तरह इस बार रोहित शेट्टी इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं।