खतरों के खिलाड़ी 11: रोहित शेट्टी, अर्जुन बिजलानी समेत बाकी कंटेस्टेंट् वापस आकर होटल में हुए क्वारंटाइन

    खतरों के खिलाड़ी 11 की टीम वापस आकर होटल में हुई क्वारंटाइन

    खतरों के खिलाड़ी 11: रोहित शेट्टी, अर्जुन बिजलानी समेत बाकी कंटेस्टेंट् वापस आकर होटल में हुए क्वारंटाइन

    खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में पूरी हो चुकी है। शो की शूटिंग 42 दिन चली। इसके बाद अब रोहित शेट्टी, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी समेत सभी कंटेस्टेंट वापस आ चुके हैं। वापस आने पर बीएमसी ने इन सभी को 7 दिन के लिए होटल में क्वारंटाइन कर लिया गया है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीएमसी के अधिकारी ने इस बात को कंफर्म किया और बताया कि शहर के दो होटल्स में इनको ठहराया गया है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी एक अलग में क्वारंटाइन किए गए हैं। इतना ही नहीं सभी कंटेस्टेंट को अलग अलग व्हीकल में भी भेजा गया था।

    साउथ अफ्रीका से जो भी आ रही है, बीएमसी के मुताबिक पहले 7 दिन उसे होटल में क्वारंटाइन किया जा रहा है और सात दिन घर में क्वांरटाइन रहना होगा।

    शो के सभी खिलाड़ी 8 मई को इंडिया से गए थे। शो के दौरान सब कुछ लगभग ठीक था। सिर्फ दो बुरी खबरें आई थीं। एक तो अनुष्का सेन को कोरोना हो गया था, हालांकि उनमें लक्षण नहीं थे। उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया था। इसके अलावा वरुण सूद की कलाई में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। हालांकि वो बाद में उन्हें आराम पड़ गया था।