खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुए सौरभ जैन

    खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुए सौरभ जैन

    खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुए सौरभ जैन


    खतरों के खिलाड़ी 11 के 1 अगस्त के एपिसोड में सौरभ जैन शो से बाहर हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि सौरभ जैन जो एनिमिनेशन टास्क का हिस्सा भी नहीं थे वो कैसे एलिमिनेट हुए।

    एपिसोड की शुरुआत रोहित शेट्टी से होती है। वो कंटेस्टेंट्स का स्वागत करने के बाद फियर फंडा का टास्क देते हैं। इसमें जोड़ियों में टास्क परफोर्म करना था। राहुल वैद्या, आस्था गिल, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी, महक चहल और विशाल आदित्य सिंह जोड़ियों में हिस्सा लेते हैं।

    पहले बंजी रोप से बंधकर 6 लॉक्स को अनलॉक करना था। रोहित शेट्टी एक नया ट्विस्ट जोड़ते हुए बताते हैं कि लॉक जिनमें रखे हैं उन फेंस में करंट है। राहुल और विशाल जबरदस्त फॉर्म में ये टास्क पूरा करते हैं जबकि अर्जुन और महक ये टास्क पूरा नहीं कर पाते और सीधे एलिमिनेश जोन में चले जाते हैं।

    दूसरे फियर फंडा टास्क में अनुष्का और आस्था जोड़ी में होते हैं। दोनों को एक ठंडे पानी के कंटेनर में होना होता है और दोनों को डार्क ग्लासेस पहनकर कैप्स पहनने होते हैं। आस्था तो ये टास्क आराम से कर लेती हैं लेकिन अनुष्का फेल हो जाती हैं और वो भी अर्जुन और महक के साथ एलिमिनेश राउंड में चली जाती हैं।

    इविक्शन स्टंट में रेंगते हुए 5 कंपार्टमेंट से गुजरना पड़ता है जिसमें अलग अलग कंपार्टमेंट में अलग अलग जानवर होते हैं। रोहित शेट्टी अर्जुन से सवाल करते हैं कि क्या वो स्टंट करने के बदले अपने के - मेडल का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस पर वो हां बोल देते हैं और सौरभ जैन को स्टंट करने के लिए चुनते हैं।

    इसके बाद सौरभ, अनुष्का और महक आखिरी राउंड पूरा करते हैं। सौरभ इस टास्क में सबसे ज्यादा टाइम लगाते हैं और इसके चलते उन्हें शो से बाहर होना पड़ता है।