खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया- भारती सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री, पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आयेंगी नज़र

    खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया- भारती सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री

    खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया- भारती सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री, पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आयेंगी नज़र

    कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में खूब पसंद किया गया था। भारती की होस्ट रोहित शेट्टी के साथ मस्ती हो या हर्ष का हर स्टंट से भागना। ये दोनों सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन गए थे। अब खबर आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में भी ये जोड़ी एंटरटेन करती नज़र आ सकती है। हर्ष का नाम इस स्पेशल एडिशन की लिस्ट में पहले से ही शामिल था और अब भारती की भी वाइल्डकार्ड एंट्री बताई गई है।

    खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया- भारती सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री, पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आयेंगी नज़र

    खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में चैंपियन के बीच मुकाबला दिखाया जायेगा। इस स्पेशल एडिशन में पुराने सीजन के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट एक स्थ एक चैम्पियन की जैकेट पाने के लिए स्टंट करते नज़र आयेंगे। इस लिस्ट में जय भानुशाली, करण वाही, रित्विक धनजानी, हर्ष लिम्बाचिया, करण पटेल, निया शर्मा, जैस्मीन भसीन, ऐली गोनी जैसे टीवी सेलेब्स शामिल हैं। अब इसमें भारती सिंह की भी वाइल्डकार्ड एंट्री कन्फर्म मानी जा रही है।

    खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया- भारती सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री, पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आयेंगी नज़र

    बता दें, इस स्पेशल एडिशन की शुरुआत आज यानी 1 अगस्त से होने वाली है। लेकिन शुरुआती 2 एपिसोड के लिए शो के ओरिजिनल होस्ट रोहित शेट्टी नज़र नहीं आयेंगे। बल्कि फराह खान इन सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट को स्टंट का आदेश देंगी। शुरुआती दो एपिसोड के बाद रोहित शेट्टी इस स्पेशल एडिशन को होस्ट करते नज़र आयेंगे। मतलब अब एक साथ इतने सारे चैम्पियन को स्टंट करते देखना मज़ेदार होने वाला है।