ब्लड कैंसर से उभर रही हैं किरण खेर, पति अनुपम खेर ने वीडियो मैसेज में दिया हेल्थ अपडेट

    ब्लड कैंसर से उभर रही हैं किरण खेर

    ब्लड कैंसर से उभर रही हैं किरण खेर, पति अनुपम खेर ने वीडियो मैसेज में दिया हेल्थ अपडेट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर को ब्लड कैंसर है, हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ। बेटे सिकंदर खेर ने ब्लड कैंसर की खबर को कंफर्म भी किया था। अब उनके पति अनुपम खेर ने किरण खेर की तबियत का हाल बताया है और वीडियो में शुभकामनाएं और प्रार्थना करने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

    ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कहा, ''प्यार दोस्तों, इस मुश्किल घड़ी में आप सबने जो मेरा और किरण का साथ दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि किरण जल्द जल्द से जल्द इस गंभीर बीमारी से बाहर निकल आएंगी और हमारे बीच होंगी। किरण के लिए प्रार्थना के लिए अब सभी का धन्यवाद।"

    सिकंदर से पहले चंडीगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण सूद ने किरण खेर को कैंसर होने की खबर दी थी। उन्होंने बताया था कि किरण का बायां हाथ 11 नवंबर को उनके चंडीगढ़ वाले घर में टूटा था। पीजीआई चंडीगढ़ में जब टेस्ट करवाया गया तो उन्हें मायलोमा नाम की बीमारी का पता चला। वो 4 दिसंबर को मुंबई गईं जहां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती भी रहीं। लेकिन फिलहाल वो डिस्चार्ज हैं लेकिन समय समय पर इलाज के लिए जाती रहती हैं।