करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' में अर्जुन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी ने की खूब सारी मस्ती !

    करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' में अर्जुन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी ने की खूब सारी मस्ती !

    करण जौहर जल्द ही अपने चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' का सीजन 6 लेकर आ रहे हैं और इस बार सभी को अलग अलग जोड़ियां देखने को मिलने वाली हैं। सभी को पता है कि शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट साथ में नज़र आएँगी। वहीं सारा अली खान और सैफ अली खान भी इस शो में पहली बार साथ नज़र आयेंगे। अब करण ने अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ शो की शूटिंग की है और तस्वीरें देखकर लगता है कि इन्होंने खूब मस्ती की।

    अर्जुन और जाह्नवी पहली बार किसी शो में साथ नज़र आयेंगे और इन दोनों को एक दूसरे के बारे में बात करते देखने में काफी मज़ा आने वाला है। करण, जाह्नवी और अर्जुन सभी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, जिन्हें देखकर सभी का उत्साह बढ़ गया है।

    देखिये कॉफ़ी विद करण 6 के सेट्स से आई तस्वीरें -