कृति सेनन ने इशारों-इशारों में सुशांत के लिए लड़ने वालों पर कसा तंज!

    कृति सेनन ने इशारों-इशारों में कसा तंज!

    कृति सेनन ने इशारों-इशारों में सुशांत के लिए लड़ने वालों पर कसा तंज!

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एक इनडायरेक्ट पोस्ट लिखते हुए, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जारी बहसों को लेकर, दुख सा प्रकट किया है। कृति ने इस बात की ओर इशारा किया कि कैसे सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे लोग, उनके लिए लड़ रहे लोग, अब आपस में लड़ रहे हैं। और कहीं न कहीं  सुशांत के सच्चे फैंस को लाग्ने लगा है कि ये लड़ाई सुशांत के लिए तो बची ही नहीं। कृति ने अपनी पोस्ट में लिखा, “वो तुम्हारे लिए लड़ेंगे। फिर वो एक दूसरे से लड़ेंगे। एक कभी न थमने वाली अराजकता। और फिर ये ‘तुम्हारे’ लिए नहीं होगा, उनके खुद के लिए होगा। या शायद ये हमेशा से उनके बारे में ही था”।

    इस पोस्ट को 4 लाख से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जिसमें अलिया भट्ट वरुण धवन अर्जुन कपूर और प्रीति जिंटा जैसे लोग हैं। कृति ने इस पोस्ट में भले सुशांत का कहीं नाम न लिया हो, लेकिन इशारा तो एकदम साफ है। आपको बता दें, गुरुवार को सुशांत के पावना फ़ार्महाउस से उनके हाथ के लिखे कुछ नोट्स सामने आए हैं, जिसमें उन्होने अपने प्लांस लिखे हैं। इसमें से एक नोट में सुशांत ने लिखा है, ‘कृति के साथ वक़्त बिताना है’। माना जा रहा है कि उन्होने कृति सेनन की ही बात की है। दोनों ने फिल्म ‘राब्ता’ में साथ काम किया था और उस समय ऐसी खबरें थीं कि ये दोनों डेट कर रहे हैं।