क्या 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में कृति निभाएंगी रंजिता कौर का रोल? पढ़िए डिटेल!

    क्या 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में कृति निभाएंगी रंजिता कौर का रोल? पढ़िए डिटेल!

    क्या 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में कृति निभाएंगी रंजिता कौर का रोल? पढ़िए डिटेल!

    इन दिनों अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक की काफी चर्चा है। मीडिया में खबरे हैं कि रीमेक में अमिताभ और हेमा की जगह ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन सात भाई होते हैं तो उनके रोल के लिए भी मनीष पॉल, नकुल मेहता और रित्विक का नाम सामने आया है।

    फिल्म से आ रही लेटेस्ट खबर के मुताबिक कृति सेनन भी इसका हिस्सा होंगी। फिल्म में वो रंजिता कौर का रोल करती नजर आएंगी। रंजिता का फिल्म में एक अहम रोल था। हालांकि ये भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। ये सारी स्टारकास्ट सिर्फ मीडिया की खबरों में ही सामने आई है।

    'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक रोहित शेट्टी और फराह खान मिलकर बना रहे हैं। दोनों ने ही नई स्टारकास्ट के बारे में कुछ नहीं कहा है। जबकि फराह ने कहा कि वो फिल्म के बारे में दिवाली के आसपास ऐलान करेंगी। बाकि जबतक जो मीडिया में आ रहा है, उन्होंने उसको सिर्फ अटकलें ही बताया है। वैसे अब दिवाली भी पास है तो सब इंतजार कर रहे हैं कि फराह क्या ऐलान करती हैं।

    बात करें फिल्म में जुड़े नए नाम की तो कृति सेनन फिलहाल 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो लक्ष्मण उटेकर की फिल्म मिमी और आशुतोष गोवरिकर की पानीपत में नजर आएंगी।