शादी टूटने से डिप्रेस थे कुशल पंजाबी, सुसाइड से पहले शेयर की बेटे की फोटो

    शादी टूटने से डिप्रेस थे कुशल पंजाबी, सुसाइड से पहले शेयर की बेटे की फोटो

    शादी टूटने से डिप्रेस थे कुशल पंजाबी, सुसाइड से पहले शेयर की बेटे की फोटो

    कुशल पंजाबी की मौत को कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। एक खबर ये भी सामने आई है कि उनकी सुसाइड के पीछे नाकाम शादी भी एक कारण रही है। वो अपनी शादी से खुश नहीं थे, लेकिन अपने बेटे को काफी प्यार करते थे। सुसाइड करने से पहले उन्होंने इंस्टग्राम पर अपने बेटे की एक फोटो भी शेयर की थी।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कुशल के करीबी दोस्त चेतन हंसराज की मानें तो खराब शादी सुसाइड का कारण है। उन्होंने बताया, '' हां ये एक सुसाइड है। वो अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे और बीमार भी थे। मुझे यकीन नहीं होता कि कुशल हमारे बीच नहीं है। मैं दो दिनों पहले ही उससे बात की थी और उसने मुझे बताया था कि वो डिस्टर्ब है। मैंने उसे कहा कि जिदंगी में चीजें होती रहती हैं और उसे उनसे लड़ना चाहिए। लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि वो ऐसा कदम उठाएगा। ये दिल दुखाने वाला है।''


    चेतन ने आगे कहा, "वो काफी पॉजिटिव और मजे करने वाला इंसान था। वो हमेशा हंसता रहता था और उसका चेहरा भी हंसमुख था। वो एक फाइटर था और अपने आसपास के लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करता रहता था। हम एक दूसरे को 20 सालों से जानते थे और हम साथ बड़े हुए। वो मेरे लिए भाई जैसा था।''

    वहीं स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी औड्रे डोलहेन (Audrey Dolhen) शंघाई में अपने बेटे के साथ रह रही थीं। कुशल भी कई बार इस उम्मीद में शंघाई गए थे कि दोबारा पत्नी के साथ रहने लगेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुशल ने अपनी यूरोपियन गर्लफ्रेंड औड्रे डोलहेन (Audrey Dolhen) से 2015 में शादी की थी। उनके बेटे का नाम कियान है।

    ये भी पढ़ें: कुशल पंजाबी ने छोड़ा सुसाइड नोट, पुलिस ने बताया पूरा वाकया