लाल सिंह चड्ढा: करीना कपूर के बाद अब आमिर खान का लुक हुआ लीक

    लाल सिंह चड्ढा: करीना कपूर के बाद अब आमिर खान का लुक हुआ लीक

    लाल सिंह चड्ढा: करीना कपूर के बाद अब आमिर खान का लुक हुआ लीक

    आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके साथ करीना कपूर लीड रोल में हैं। रविवार को ही फिल्म से करीना कपूर का लुक लीक हुआ था। अब शूटिंग लोकेशन ने आमिर खान का लुक भी लीक हुआ है। आमिर इस लुक में एक सरदार बने हुए हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और उन्होंने चैक शर्ट और पैंट पहनी है।

    'लाल सिंह चड्ढ़ा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। आमिर का जो लुक सामने आया है वो फॉरेस्ट गंप स्टार टॉम हैंक्स से मिलता जुलता है। बस वो इसमें सरदार बने हुए हैं। बाकी उनकी शर्ट और पैंट मिलती जुलती है।

    इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है। करीना का जो लुक लीक हुआ है वो भी चंडीगढ़ का ही है। करीना पिछले हफ्ते ही बेटे तैमूर के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थीं।

    बता दें कि लाल सिंह चड्ढ़ा का फिलहाल एक मोशन लोगो रिवील किया गया है। आमिर खान आखिरी बार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे और ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं करीना कपूर की बात करें तो वो इसके अलावा फिल्म गुड न्यूज और अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी।