लता मंगेशकर की हालत अब भी नाजुक, जानिए क्या कर रहे हैं डॉक्टर

    लता मंगेशकर की हालत अब भी नाजुक, जानिए क्या कर रहे हैं डॉक्टर

    लता मंगेशकर की हालत अब भी नाजुक, जानिए क्या कर रहे हैं डॉक्टर

    लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर की सेहत अब भी ठीक नहीं है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। वह सोमवार को कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके परिवार ने कहा था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन वह अभी भी अस्पताल मे हैं।

    लता मंगेशकर के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने मंगलवार को बताया कि उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। मुंबई मिरर से बात करते हुए डॉ. समदानी ने कहा, ''जब तक उनका इंफेक्शन कंट्रोल में नहीं आता, हम आगे कुछ नहीं कर सकते। उनकी हालत नाजुक है। अभी कुछ कहना मुश्किल है। हम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए रखे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।''

    डॉक्टर के मुताबिक लता मंगेशकर को निमोनिया, हर्ट प्रोब्लम और चेस्ट इंफेक्शन हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि लता मंगेशकर को एक हफ्ते और अस्पताल में रहना होगा। परिवार के सदस्यों ने उनके फैंस और फोलोअर्स से विनती की है कि वो सभी लता जी और परिवार को थोड़ा पर्सनल स्पेस दें।

    लता मंगेशकर 90 साल की हो चुकी हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरा देश उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहा है।