लता मंगेशकर ने कोविड 19 से लड़ाई के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में डोनेट किए 7 लाख!

    लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में डोनेट किए 7 लाख!

    लता मंगेशकर ने कोविड 19 से लड़ाई के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में डोनेट किए 7 लाख!

    लीजेंड बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर अब कोरोना से संघर्ष कर रहे ल्कोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। ‘भारत कोकिला’ के नाम से पहचाने जाने वालीं लता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के राहत कोष में सात लाख रूपए का दान दिया है। डायरेक्टरेट ऑफ़ इन्फोर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस (DGIPR), महाराष्ट्र सरकार ने ट्विटर पर ये खबर शेयर की। ट्वीट में कहा गया, ‘भारत रत्न लता मंगेशकर ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 7 लाख रुपए का दान दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है’।

    लता मंगेशकर ने कोविड 19 से लड़ाई के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में डोनेट किए 7 लाख!

    DGIPR ने कहा की मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से भी कोविड 19 से लड़ाई में योगदान देने को कहा है। हाल ही में बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल सिनेमा तक पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया भर से भारत की मदद करने की अपील की थी। प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा था कि कोरोनावायरस महामारी के कारण उनका देश जूझ रहा है। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी कोरोना से लड़ाई में अपना योगदान देते हुए, दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की फाउंडेशन को एक करोड़ रूपए की डोनेशन दी थी। अक्षय और ट्विंकल ने ज़रुरतमंदों के लिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी अरेंज किए थे।