लता मंगेशकर की हालत में हुआ सुधार, परिवार ने दिया ये हेल्थ अपडेट

    लता मंगेशकर की हालत में हुआ सुधार, परिवार ने दिया ये हेल्थ अपडेट

    लता मंगेशकर की हालत में हुआ सुधार, परिवार ने दिया ये हेल्थ अपडेट

    लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर की सेहत में अब थोड़ा सुधार हुआ है। उनकी स्थिति अभी तक नाजुक बनी हुई थी। सोमवार को उन्हें कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक लता मंगेशकर को निमोनिया, हर्ट प्रोब्लम और चेस्ट इंफेक्शन हुआ है। उनके परिवार की तरफ से हेल्थ पर नया अपडेट दिया गया है।

    एक बयान में परिवार के एक सदस्य ने बताया, ''लता दी की हालत अब स्थिर है। वे पहले से बेहतर हैं। आप सभी की दुआओं का धन्यवाद। हम चाह रहे हैं कि वे बेहतर हो जाए ताकि उन्हें जल्द घर लाया जा सके। हमारे साथ खड़े रहने और प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए शुक्रिया।''

    परिवार के सदस्यों ने उनके फैंस और फोलोअर्स से विनती की है कि वो सभी लता जी और परिवार को थोड़ा पर्सनल स्पेस दें। उम्मीद की जा रही है कि एक हफ्ते के भीतर लता मंगेशकर घर वापस आ जाएंगी। उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इससे पहले मुंबई मिरर से बात करते हुए डॉ. समदानी ने बताया था, ''जब तक उनका इंफेक्शन कंट्रोल में नहीं आता, हम आगे कुछ नहीं कर सकते। उनकी हालत नाजुक है। अभी कुछ कहना मुश्किल है। हम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए रखे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।''

    लता मंगेशकर 90 साल की हो चुकी हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरा देश उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहा है।