पति रणवीर सिंह को छोड़ दीपिका पादुकोण लखनऊ में मनाएंगी जन्मदिन, ये है वजह

    रणवीर सिंह को छोड़ दीपिका पादुकोण लखनऊ में मनाएंगी जन्मदिन

    पति रणवीर सिंह को छोड़ दीपिका पादुकोण लखनऊ में मनाएंगी जन्मदिन, ये है वजह

    दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म छपाक की प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म की कहानी एसिड अटैक सरवाइवर्स पर है और ये 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। लेकिन इसी बीच 5 जनवरी को दीपिका का बर्थडे भी है। अब भला वो ये दिन कैसे मिस कर सकती हैं। दीपिका जन्मदिन तो मनाएंगी लेकिन इसमें उनके पति रणवीर सिंह उनके साथ नहीं रहेंगे, क्योंकि दीपिका अपना जन्मदिन मनाने के लिए लखनऊ जा रही हैं।

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि दीपिका अपना जन्मदिन एसिड अटैक सरवाइवर्स के साथ मनाएंगी। इसके लिए वो लखनऊ रवाना होंगी। वहां एक कैफे है जिसका स्टाफ एसिड अटैक सरवाइवर है। यानी कि दीपिका कोई बड़ा सेलीब्रेशन इस बार नहीं कर रही हैं।

    इसके बाद दीपिका दोबारा प्रमोशन में जुट जाएंगी। इस बार उनके दिल्ली आने की खबर है, पिछली बार हिंसा के चलते उन्होंने अपना दिल्ली का टूर कैंसिल कर दिया है। उन्होंने कहा था कि इन दिनों प्रमोशन करना असंवेदनशील हो जाएगा।

    दीपिका की फिल्म छपाक को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्रांत मेसी भी अहम रोल मे हैं। इसके अलावा दीपिका फिल्म 83 में भी नजर आएंगी। वो कपिल देव की पत्नी का रोल करेंगी। जबकि रणवीर सिंह कपिल देव का रोल कर रहे हैं।