LIVE UPDATES: काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को हुई 5 साल की सज़ा !

    LIVE UPDATES: काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को हुई 5 साल की सज़ा !

    आज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जोधपुर के कोर्ट में अपने काला हिरण शिकार मामले के फैसले के लिए हाज़िरी लगाने वाले हैं। ये केस 1998 का है जब सलमान अपनी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। सलमान पर शूटिंग के बाद अपने साथियों के साथ काले हिरण का शिकार करने का आरोप है। इसके साथ ही सलमान पर ये भी आरोप है कि जिस बन्दूक से उन्होंने काले हिरण का शिकार किया, उसका लाइसेंस भी सलमान के पास नहीं था। इस शिकार मामले में एक्टर सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर भी आरोप है और ये सब भी फैसले की सुनवाई के लिए जोधपुर पहुंचे हुए हैं।

    कोर्ट का सलमान और बाकी सबके लिए क्या फैसला होगा ये देखने वाली बात है। आइये आपको बताते हैं लाइव अपडेट्स के ज़रिये बताते हैं की फ़िलहाल जोधपुर में क्या हो रहा है -

    सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले में दोषी साबित होने की वजह से उन्हें 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई गयी है। ऐसे में बॉलीवुड को सलमान की गैर-मौजूदगी की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ेगा सलमान के दोस्त और अन्य बॉलीवुड स्टार्स अपनी प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं। जहां सभी को कानून के फैसले पर विश्वास है वहीं ये सभी हैरान और दुखी भी हैं। एक्टर अर्जुन रामपाल और फिल्मकार सुभाष घई ने ट्वीट किये। 

    3.33pm : जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचे सलमान खान, यही गुजारेंगे रात। 

    3.10pm : सेशंस कोर्ट में सलमान खान की बेल याचिका की सुनवाई नहीं हो पायेगी। कल सुबह ही सलमान की ज़मानत की याचिका पर सुनवाई होगी। आज की रात जेल में ही बिताएंगे सलमान।

    2.51 pm: कोर्ट से निकल चुके हैं सलमान खान। अब पुलिस उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल लेकर जाया जा रहा है।

    2.16 pm : सलमान खान के वकील सेशंस कोर्ट में बेल की अर्ज़ी देने वाले हैं। वे कोशिश में है कि सेशंस कोर्ट आज ही बेल पर सुनवाई करे। अगर सलमान की बेल की अर्ज़ी पर आज सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें आज की रात जेल में बितानी पड़ेगी। इसी जेल में आसाराम बापू भी हैं। 

    2.10 pm : सलमान खान को 5 साल की सज़ा सुनाई गयी है और 10 हज़ार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके तहत सलमान को इसी कोर्ट से जोधपुर सेंट्रल जेल लेकर जाया जायेगा।

     -

    01:34 pm: कोर्ट में लंच ब्रेक का समय हो चुका है। अब सलमान की सज़ा का फैसला लंच के बाद 2 बजे सुनाया जायेगा। अगर आज कोर्ट सज़ा नहीं सुना पाया तो फिर ये फैसला कल सुनाया जायेगा। फ़िलहाल क्या करना है ये बात साफ़ नहीं हो पा रही है। फ़िलहाल सलमान न्यायिक हिरासत में हैं!

    01:20 pm : एक्टर समीर सोनी का कहना है कि सलमान ने एक स्टार होने की कीमत चुकाई है। नीलम कोठारी के पति समीर खुश हैं कि उनकी पत्नी इस केस में बरी हो गयीं। लेकिन उन्हें सलमान के दोषी करार होने से दुखी भी हैं। वहीं सरकारी वकीलों ने कहा है कि सलमान को ज़्यादा से ज़्यादा सज़ा मिलनी चाहिए क्योंकि वे बार बार गलतियां करते रहते हैं।

    1.06 pm : बिश्नोई समाज के चीफ रामपाल भवाड़ ने की सलमान को ज़्यादा से ज़्यादा सज़ा देने की मांग। फ़िलहाल सलमान कोर्ट रूम में हैं और उनकी बहनें भी उनके साथ ही कोर्ट रूम हैं। सज़ा पर फैसला जज साहब ले चुके हैं, फ़िलहाल सिर्फ ये फैसला सुनाने की देर है!

    12:56 pm : सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोर्ट से जा चुके हैं। सलमान खान अपनी सज़ा के ऐलान का इंतज़ार कर रहे हैं। सलमान के दोषी करार होने के बाद सैफ, नीलम, तब्बू और सोनाली को बरी कर दिया गया था, जिसके बाद वे कोर्ट से चले गये।

    12.44 pm: जज रिटायरिंग रूम में सलमान की सज़ा लिखने के बाद अब कोर्ट रूम पहुंचे। अब सज़ा का ऐलान होगा। लंच से पहले हो सकता है सज़ा का ऐलान!

    12.21 pm : खबर है कि सलमान को दो साल की सज़ा सुनाई गयी है। कोर्ट के जज देव कुमार खत्री ने उन्हें दो साल की सज़ा सुनाई है। ऐसे में सलमान को इसी कोर्ट से ज़मानत मिल जाएगी। अगर ऐसा हुआ उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। फ़िलहाल इस सज़ा का ऐलान नहीं हुआ है! सलमान को आखिर क्या सज़ा हुई है, ये 2 बजे के बाद पता चलेगा!

    12.12 pm: सलमान को जब दोषी करार किया गया तब उनकी बहन अलवीरा और बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ थे! माना जा रहा है कि सलमान की सज़ा का फैसला 2 बजे के बाद आ सकता है। फ़िलहाल अदालत तकनीकी बिन्दुओं को ठीक करने में लगी हुई है। वहीं सलमान की बहन अलवीरा कूट में रो रही हैं। अगर सलमान को सज़ा दी गयी तो उन्हें इसी कोर्ट से जेल ले जाया जायेगा। कोर्ट के आदेश के बाद ही उन्हें जेल में डाला जायेगा।

    11:44 am: सलमान के वकील ने कोर्ट से गुज़ारिश की है कि उन्हें 3 साल से कम की सज़ा हो। अगर सलमान को 3 साल से कम की सज़ा होती है तो सलमान को आज ही बेल मिल जाएगी। इस मामले में 6 साल तक की सज़ा का प्रावधान है!

    11:31 am: फ़िलहाल इस मामले पर बहस जारी है कि सलमान को कितनी सज़ा होनी चाहिए। सलमान को 1 से 6 साल तक की जेल हो सकती है।

    11:25 am: खबरों के अनुसार सलमान खान को कालका हिरण केस में दोषी करार किया गया है। बाकि सभी को-स्टार्स यानी सैफ अली खान, तब्बू, नीला और सोनाली बेंद्रे को शक के तहत बरी कर दिया गया है। क्योंकि उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले। सलमान को वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के सेक्शन 1 और 51 के तहत दोषी माना गया है। 

    11:16 am: फाइनल सुनवाई की शुरुआत हो चुकी है। फैसले की सुनवाई से पहले एक्टर्स ने अपने फ़ोन कोर्ट में जमा करवा दिए हैं। फैसला आने से पहले कुछ समय का इंतज़ार करना पड़ेगा।

    11:10 am: अगर इन्हें आरोपी करार किया तो सलमान के साथ बाकि 4 स्टार्स जोधपुर के सेंट्रल जेल जायेंगे, जिसमें आसाराम बापू है।

    11:08 am: सोनाली बेंद्रे और तब्बू कोर्ट में पहुंच चुकी हैं।

    11:02 am: सलमान खान, सैफ अली खान और नीलम कोर्ट पहुंचे। इनके साथ सलमान की बहन अर्पिता, अलविरा और बॉडीगार्ड शेरा भी हैं। कोर्ट सोनाली और तब्बू का का इन्तेर्ज़र कर रहा है, जिनके आने के बाद कोर्ट की सुनवाई शुरू होगी।

    10:50 am: सलमान और सैफ ने कोर्ट के लिए निकलने से पहले होटल में कुछ बातचीत की।

    10:15 am: उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान 11 बजे तक कोर्ट पहुंचेंगे। कोर्ट की सुनवाई 11.15 बजे होगी।

    10:04 am: सलमान खान के वकील कोर्ट में आ चुके हैं।

    9:40 am: चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री जोधपुर कोर्ट में आ चुके हैं। जज देव कुमार खत्री ही 1998 के शिकार मामले पर फैसला सुनायेंगे, जिसमें सलमान, सैफ के साथ तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी पर आरोप है।

    9:25 am: सोनाली बेंद्रे के वकील ने ANI से बात करते हुए बताया कि अगर इस केस में सलमान और बाकी सभी को आरोपी घोषित किया जाता है तो इन सभी को कम से कम एक साल की सज़ा काटनी पड़ेगी। फैसले के बाद इन लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा 6 साल की जेल हो सकती है।