LIVE UPDATES: सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेशन कोर्ट से मिली बेल !

    LIVE UPDATES: सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेशन कोर्ट से मिली बेल !

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में जेल हो सकती है, ये कभी किसी ने नहीं सोचा था। सलमान के फैन्स को उम्मीदें थीं कि जिस तरह सलमान 2016 में हिट एंड रन मामले में निर्दोष साबित हुए थे, ठीक उसी तरह वो इस मामले में भी बरी हो जाएंगे। लेकिन क़ानून तो क़ानून है और इस बार जोधपुर कोर्ट ने 20 साल पुराने इस मामले में सलमान खान को 5 साल की जेल की सज़ा सुना दी। आपको बता दें कि अगर ये सज़ा 3 साल की रही होती तो सलमान सुनवाई के समय ही कोर्ट में बेल की अर्ज़ी लगा सकते थे। लेकिन 5 साल की सज़ा होने पर क़ानूनन, सलमान को सेशन कोर्ट से जमानत लेनी होगी। ज़मानत न मिलने की वजह से सलमान को वीरवार की रात जेल में रहना पड़ा था। शुक्रवार सुबह ज़मानत पर सुनवाई के लिए सलमान को सेशन कोर्ट में पेश किया गया।

    सलमान के वकीलों ने कोर्ट में मुख्य तथ्य यह पेश किया कि केस में जिन गवाहों के बयान के आधार पर फ़ैसला दिया गया, वे भरोसेमंद नहीं हैं। लेकिन सेशन जज ने कहा कि उन्हें ट्रायल कोर्ट की रिपोर्ट्स देखनी होंगी। इसलिए शुक्रवार को सलमान को बेल नहीं मिल सकी और उन्हें शुक्रवार रात भी जेल में रहना पड़ा। आज सलमान खान को फिर से ज़मानत के लिए कोर्ट में खड़ा होना पड़ेगा और अगर आज उन्हें बेल नहीं मिली तो उन्हें अगले तीन दिन जेल में रहना पड़ेगा क्योंकि अब कोर्ट सीधा सोमवार को ही खुलेगा। हम आपको दे रहे हैं सलमान के केस की लाइव अपडेट्स-

    3:10 pm: सलमान की रिहाई के कागज़ ट्रायल कोर्ट में  पहुंचे, ट्रायल कोर्ट सलमान को देगा बेल !

    3:00 pm: सलमान खान को जोधपुर सेशन कोर्ट से मिली बेल, 50,000 के फाइन पर मिलेगी बेल !

    2:00 pm: लंच के बाद कोर्ट ने दी जानकारी, 3 बजे दिया जाएगा सलमान की बेल पर फ़ैसला।

    1:00 pm: मुंबई में सलमान के घर पर बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगना शुरू।

    12:35 pm: बॉलीवुड डायरेक्टर और सलमान के साथ फ़िल्में कर चुके एक्टर महेश मांजरेकर ने कहा कि जब भी सलमान खान कुछ करते हैं तो उसे बहुत ज़्यादा बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है।

    11:10am: कोर्ट में सलमान के केस की सुनवाई पूरी, लंच के बाद दोपहर 2 बजे आ सकता है फ़ैसला।

    11:05 am: सलमान के वकीलों ने कहा कि उन्होंने ज़मानत की सारी शर्तें स्वीकार की हैं।

    10:55 am: सलमान की बहनें अर्पिता, अल्विरा और बॉडीगार्ड शेरा कोर्ट में मौजूद।

    10:45 am: सरकारी वकीलों ने कहा कि शिकार में मारे गए हिरण का पोस्टमॉर्टेम साफ़ करता है कि शिकार सलमान की बन्दूक से ही किया गया।

    10:35 am: सलमान खान की बेल के लिए कोर्ट में सुनवाई शुरू। सलमान के वकीलों ने कोर्ट में कहा, सलमान फ़िलहाल ज़मानत पर ही हैं और उन्होंने कभी भी इसका दुरूपयोग नहीं किया। वो एक अच्छे इंसान हैं।

    10:28 am: कोर्ट पहुंचे सलमान के वकील।

    10:22 am: सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे सेशन कोर्ट के जज रवीन्द्र कुमार जोशी।

    9:49 am: जज के ट्रान्सफर की वजह से नहीं टलेगी सलमान की बेल पर सुनवाई, जज रवीन्द्र कुमार ही करेंगे सलमान के केस की सुनवाई। 

    7 अप्रैल की अपडेट्स यहां से शुरू-

    11:42 pm: राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया 87 जजों के ट्रान्सफर का ऑर्डर। ट्रायल कोर्ट में सलमान के केस में 5 साल जेल का फ़ैसला सुनाने वाले जज देव कुमार खत्री का ट्रान्सफर। सेशन कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई करने वाले जज रवीन्द्र कुमार जोशी का भी ट्रान्सफर।

    फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ट्वीट कर दी जानकारी !

    12.59 pm: जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान खान से मिलने पहुंची एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा !

    11.16 am: आज की सुनवाई ख़त्म हुई जज ने सलमान के वकील और सरकारी वकील के पक्षों को सुन लिया है। आज के लिए वकीलों की बहस ख़त्म हुई और अब कल सलमान के केस पर अदालत फैसला सुनाएगी। इस केस पर अदालत कल यानी शनिवार सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगी। 

    आज सलमान के केस को टालने की वजह ये है कि सेशंस कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से सलमान के केस के रिकॉर्ड्स मंगवाए हैं। रिकॉर्ड्स को स्टडी करने के बाद कल फैसला सुनाया जायेगा। 

    11.00 am: कोर्ट में सलमान की ज़मानत के लिए उनके वकील सरकारी वकीलों से बहस कर रहे हैं।

    10.56 am: बॉलीवुड दे रहा है सलमान का साथ और उम्मीद कर रहे हैं कि कोर्ट उन्हें राहत देगा। एक्टर अर्जुन रामपाल, वरुण धवन और फ़िल्मकार वरुण धवन ने इस बारे में ट्वीट भी किया है।

    10.53 am: सलमान के वकीलों ने दो अर्जियां लगाई हैं, जिसमें पहली उनकी ज़मानत की अर्ज़ी है और दूसरी उनकी 5 साल की सज़ा को ख़त्म करने के लिए है।

    10.50 am: सलमान की ज़मानत पर कार्यवाही शुरू हुई! सलमान के वकीलों ने कोर्ट में कहा, 'जिस सफ़ेद जीप में बैठकर सलमान के शिकार करने की बात कही गयी थी उसमें हिरण के बाल और खून के दाग मिलने की बात में दम नहीं है।'

    RECAP: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि सलमान खान को इसलिए जेल की सज़ा हुई क्योंकि वे अल्पसंख्यक हैं। आसिफ ने ये बात जिओ न्यूज़ चैनल के प्रोग्राम कैपिटल टॉक पर सलमान के बारे में बात करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सलमान सरकार चलाने वाली पार्टी के धर्म के होते तो उन्हें इतनी बड़ी सज़ा ना होती। सलमान को जोधपुर कोर्ट में गुरूवार को 1998 में हुए काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सज़ा सुनाई गयी है।

    10:31am : सलमान के वकील मनीष बोड़ा ने कहा कि गवाह भरोसेमंद नहीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

    10.19am : सलमान की बेल याचिका पर सुनवाई सुभ 10.30 बजे जोधपुर के सेशंस कोर्ट में होगी। कोर्ट के जज के साथ-साथ सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और बहनें अलवीरा और अर्पिता कोर्ट पहुंचे !

    9:25 am: सलमान के वकील इस मुद्दे पर बात करने की तैयारी में हैं कि क्राइम सीन पर सबूतों की कमी थी और ये बात साबित नहीं होती है कि काला हिरण बन्दूक की गोली से मरा था।

    9:15 am: सलमान के भाई सोहेल, अरबाज़ और उनके दोस्त आज सुबह 11.45 बजे जोधपुर की फ्लाइट पकड़ेंगे।

    9:00am: रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान के वकीलों ने ज़मानत के लिए कोर्ट में 51 पेज का डॉक्यूमेंट पेश किया है। इसमें सलमान के पक्ष में मुख्य बात यह कही गई है कि इस केस में गवाह भरोसेमंद नहीं हैं।

    8:00am: बॉलीवुड सेलेब्स और सलमान के क्लोज़ फ्रेंड कहे जाने वाले एक्टर्स सोनाक्षी सिन्हा। डेज़ी शाह, मलाइका अरोड़ा सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट वाले घर मिलने के लिए पहुंचे।