लॉकडाउन: चमगादड़ से डरे अमिताभ, कंगना अगली फिल्म के लिए कर रहीं धाकड़ तैयारी?

    चमगादड़ से डरे अमिताभ, कंगना अगली फिल्म के लिए कर रहीं धाकड़ तैयारी?

    लॉकडाउन: चमगादड़ से डरे अमिताभ, कंगना अगली फिल्म के लिए कर रहीं धाकड़ तैयारी?

    लॉकडाउन में हर कोई घर मे है और सेलेब्स तो बराबर अपनी अपडेट दे रहे हैं ताकि कम से कम फैंस अपने स्टार्स से जुड़े रहें। अब अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत को ही देखिए लीजिए। जहां अमिताभ बच्चन कमरे में चमगादड़ के आ जाने से डर गए वहीं कंगना अपना वजन कम करने मे लगी हैं।

    बिग बी के कमरे में चमगादड़

    कोरोना वायरस के बारे में ये कहा गया था कि ये चमगादड़ की वजह से फैला है। ऐसे में कोई भी चमगादड़ को देखकर डर जाएगा। कुछ ऐसा ही अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ। उन्होंने ट्वीट कर बताया, ''जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर...ब्रेकिंग न्यूज...क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।''

    कंगना रनौत की धाकड़ तैयारी

    कंगना रनौत भी लॉकडाउन में अपने हिमाचल के घर में समय बिता रही हैं। शनिवार को उनकी वर्कआउट करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो छाई रही। कंगना को देखकर लग रहा है कि वो अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रही हैं। दरअसल लॉकडाउन से पहले कंगना फिल्म थलाइवी की शूटिंग कर रही थीं जिसके लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया था। इसके बाद उन्हें एक्शन फिल्म धाकड़ भी करनी है, जिसके लिए उन्हें वजन घटाना भी है। इसलिए उन्होंने अभी से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

    3 मई तक देश में लॉकडाउन हुआ है और इसके बाद धीरे धीरे फिल्मों की शूटिंग की इजाजत मिल सकती है। हालांकि थियेटर फिर भी काफी दिनों तक बंद रहेंगे क्योंकि सोशल डिस्टैंसिंग का खयाल भी रखा जाना है।