लॉकडाउन: हिमाचल की वादियों में परिवार संग ताश खेल रहीं कगंना; आलिया ने बनाया लजीज केक

    लॉकडाउन: हिमाचल की वादियों में परिवार संग ताश खेल रहीं कगंना

    लॉकडाउन: हिमाचल की वादियों में परिवार संग ताश खेल रहीं कगंना; आलिया ने बनाया लजीज केक

    कोरोनावायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है और ऐसे में आम लोगों की तरह हमारे सेलेब्स अपने घर पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कंगना रनौत जहां हिमाचल की वादियों में हैं तो वहीं आलिया भट्ट ने ईस्टर के मौके पर रविवार को केक बनाया।

    हिमाचल की वादियों में कंगना
    कंगना लॉकडाउन से ठीक पहले अपने होमटाउन मनाली पहुंच गई थीं। उन्होंने वहां से अपने जन्मदिन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब कंगना अपनी बहन रंगोली और अपने बाकी परिवार के साथ जमकर घर के मजे ले रही हैं। उनकी रविवार को एक तस्वीर सामने आईं जहां और उनका पूरा परिवार वादियों में बैठा ताश खेल रहा है। रंगोली ने ये फोटो शेयर करते हुए बताया कि पापा के साथ कार्ड खेल रहे हैं जो कभी भाइयों को खेलने नहीं देते और अब खुद गेम के रूल बता रहे हैं और ये बहुत मजेदार है।

    आलिया भट्ट ने बनाया केक
    आलिया भी अपने खाली वक्त का पूरा इस्तेमाल कर रही हैं। कभी वो पढ़ती नजर आती हैं तो कभी वो कुछ कुछ लिख रही होती हैं साथ ही वो कुकिंग में भी अपना पूरा हाथ आजमा रही हैं। उनकी बड़ी बहन शाहीन ने इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ''लिटिल पुडिंग मेकिंग पुडिंग।'' दरअसल आलिया ये केक ईस्टर के मौके पर बना रही थीं। जब उनकी बहन ने ये पल कैमरे में कैद कर लिया।

    लॉकडाउन: हिमाचल की वादियों में परिवार संग ताश खेल रहीं कगंना; आलिया ने बनाया लजीज केक

    वैसे आलिया पहले ही केक पर अपना हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में एक बनाना केक बेक किया था। जिस पर उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। हुमा कुरैशी ने जहां उनके केक की रैसिपी मांगी थी तो मां सोनी राजदान ने लिखा था कि वो अभी भी अपने हिस्से का इंतजार कर रही हैं।