लॉकडाउन: सलमान खान घोड़े के लिए खुद बन गए घास; कैटरीना बहन के साथ किचन में बिता रहीं टाइम

    लॉकडाउन: सलमान खान घोड़े के लिए खुद बन गए घास

    लॉकडाउन: सलमान खान घोड़े के लिए खुद बन गए घास; कैटरीना बहन के साथ किचन में बिता रहीं टाइम

    देशभर में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। ऐसे में आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स भी अपने घर में कैद है। इसलिए वो भी कुछ न कुछ टाइमपास करने के लिए खोजते ही रहते हैं। सलमान खान जहां अपने प्यारे घोड़े को सिर पर नाश्ता करा रहे हैं तो कैटरीना अपनी बहन के साथ किचन में खाना बनवा रही हैं।

    सलमान खान का घोड़े के साथ नाश्ता
    सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में रह रहे हैं। वहां वो घोड़े की सवारी का भी आनंद ले रहे हैं। सलमान को इस घोड़े से इतना प्यार हो गया है कि वो पहले खुद इसके साथ खास खा रहे थे और अब उन्होंने अपने सिर पर रखकर उसे घास खिलाई है। इसके बाद वो सवारी करते और घोड़े को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

    कैटरीना कैफ घर में बनवा रही खाना
    कैटरीना कैफ इस वक्त घर में अपनी बहन के साथ हैं। कैटरीना समय समय पर उनके साथ फोटो पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने जो फोटो पोस्ट की है उसमें वो शेफ बनी नजर आ रही हैं। साथ में उनकी बहन ईसाबेल खाना पकाती दिख रही हैं। दोनों बहन मिलकर लॉकडाउन में साथ समय बिता रही है।

    इससे पहले कैटरीना ईसाबेल के साथ वर्कआउट करती हुई भीं नजर आई थीं। कैटरीना की झाड़ू लगाते लगाते क्रिकेट खेलने वाली वीडियो भी ईसा ने ही बनाई थी। जिसमें ईसाबेल खुद कमेंट्री कर रही थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।