प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के अलग होने की खबर पर माँ मधु चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के अलग होने की खबर पर माँ मधु चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के अलग होने की खबर पर माँ मधु चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोमवार शाम अपने नाम मे से पति नीक जोनस का सर नेम 'जोनस' हटा लिया जिसके बाद दोनों के सेपरेशन की खबर तेजी से फैल गई। अब इस मामले में एक्ट्रेस की माँ डॉ मधु चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है।

    एक पोर्टल से बात करते हुए मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका और  निक जोनस के सेपरेशन की खबर को गलत बताया है। उन्होंने ऐसी खबरों को बकवास बताते हुए ऐसी अफवाह को फैलाने के लिए मना किया है।

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के अलग होने की खबर पर माँ मधु चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

    वहीं सेपरेशन की इन खबरों के बीच प्रियंका ने निक जोनस के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वर्कआउट वीडियो पर एक कमेंट किया ही। इस कमेंट को पढ़ने के बाद तो दोनों के बीच सब ठीक लग रहा है। प्रियंका ने लिखा है-‘मैं तुम्हारी बाहों में मर जाउंगी’ देखिये-

    बता दें, प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर साल 2018 में राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। ये शादी हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से पूरी की गई थी जिसमें विदेशी मेहमान और परिवार से कुछ खास लोग ही शामिल थे। अगले महीने दोनों पनि तीसरी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। वहीं हाल में एक्टर्स ने अमेरिका के अपने घर में दिवाली सेलिब्रेट की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद विदेश में तीज त्योहार मनाने के लिए एक्ट्रेस की खूब तारीफ की गई थी। फ़िलहाल प्रियंका अपनी आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।