परिंदा के 31 साल: माधुरी दीक्षित ने बताया फिल्म में पहली बार शूट किया था डेथ सीन

    परिंदा के 31 साल: माधुरी दीक्षित ने बताया फिल्म में पहली बार शूट किया था डेथ सीन

    परिंदा के 31 साल: माधुरी दीक्षित ने बताया फिल्म में पहली बार शूट किया था डेथ सीन

    साल 1989 में रिलीज़ हुई अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म 'परिंदा' को आज 31 साल पूरे हो गये हैं। आज ही के दिन रिलीज़ हुई इस फिल्म को आइकॉनिक माना जाता है। फिल्म की कहानी हो, परफॉरमेंस हो और या म्यूजिक, आज भी ये फिल्म ऑडियंस के दिमाग में छपी हुई है। अब इस फिल्म के 31 साल पूरे होने पर माधुरी दीक्षित ने एक पोस्ट शेयर कर पुरानी यादें ताजा की हैं।


    माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के 31 साल पूरे होने पर बताया है कि फिल्म में पारो का किरदार निभाना उनके लिए रोमांचक था। ये फिल्म अभी तक की सबसे दमदार फिल्मों में से एक थी। आगे उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने पहली बार कोई डेथ सीन किया था जो उनके लिए एक अलग अनुभव था। देखिये माधुरी का पोस्ट-

    बता दें, ये उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल थी। इस फिल्म में शानदार परफॉरमेंस के लिए नाना पाटेकर ने नेशनल अवार्ड जीता था। वहीं अनिल और जैकी श्रॉफ के लिए उनकी ये फिल्म आज भी सबसे फेवरेट है। माधुरी और अनिल कपूर पर फिल्माया गाना ‘तुम से मिलकर ऐसा लगा’ आज भी ऑडियंस का फेवरेट है। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। उन्हेंने इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।