माधुरी दीक्षित को फिर आई अपनी गुरु सरोज खान की याद, शेयर किया पुराना वीडियो

    माधुरी दीक्षित को फिर आई अपनी गुरु सरोज खान की याद

    माधुरी दीक्षित को फिर आई अपनी गुरु सरोज खान की याद, शेयर किया पुराना वीडियो

    बॉलीवुड को डांस सिखाने वाली सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं रही। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुंबई के गुरु नानक हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। सरोज खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक मनाया जा रहा है। कोई उनके साथ अपनी पहली मुलकात याद कर रहा है, तो कोई सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। सरोज खान के दुनिया से चले जाने पर माधुरी दीक्षित भी गहरे शोक में हैं। उन्होंने कल एक पोस्ट शेयर कर अपनी गुरु को याद किया था। अब माधुरी ने एक और पोस्ट शेयर की है।

     माधुरी ने अपनी गुरु सरोज खान को याद करते हुए उनके साथ की गई पुरानी बातों का एक वीडियो शेयर किया है।

    बता दें, माधुरी के करियर को उंचाइयों तक पहुंचाने में सरोज खान का बड़ा योगदान माना गया। उनकी फिल्म तेजाब के गाने ‘एक दो तीन’ से माधुरी को एक बड़ी पहचान मिली जिसे सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। इसके बाद फिल्म बेटा का गाना धक धक करने लगा, चोली के पीछे क्या है, चने के खेत में, तम्मा तम्मा लोगे, हमको आज कल है, डोला रे डोला जैसे गाने कोरियोग्राफ किये थे। वो 3 बार नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं।