लॉकडाउन में बोर रही हैं मधुरिमा तुली, यूजर्स बोले- विशाल से बात कर लो

    लॉकडाउन में बोर रही हैं मधुरिमा तुली, यूजर्स बोले- विशाल से बात कर लो

    लॉकडाउन में बोर रही हैं मधुरिमा तुली, यूजर्स बोले- विशाल से बात कर लो

    बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाली जोड़ी विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की थी। दोनों का झगड़ा और प्यार सबने देखा लेकिन मधुरिमा का विशाल तो फ्राइेपेन से पीटना सबसे ज्यादा दिमाग में छप गया। जिसने बिग बॉस को देखा है वो कभी इस सीन को नहीं भूल पाएगा।

    हालांकि बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों के बीच सब ठीक होता दिख भी रहा है। दोनों ने इक इवेंट में साथ में परफोर्म भी किया था। वैसे अब इन दिनों कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन हो रखा है तो सभी सेलेब्स अब घर पर ही बैठे हैं। मधुरिमा भी घर पर बैठे हुए काफी बोर हो रही हैं। उन्होंने वीडियो बनाकर बताया कि वो कुछ नहीं कर रही हैं बस बोर हो रही हैं।

    इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें तरह तरह सलाह देनी शुरू कर दी। इनमें सबसे ज्यादा सलाह ये दी जा रही है कि मधुरिमा को अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल से बात कर लेनी चाहिए और सब ठीक हो जाएगा।

    लॉकडाउन में बोर रही हैं मधुरिमा तुली, यूजर्स बोले- विशाल से बात कर लो

    बिग बॉस से निकलने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। एक इंटरव्यू में खुद विशाल ने ये माना था कि दोनों के बीच रोज तो मुलाकात नहीं होती और न ही फोन पर बात होती है लेकिन दोनों अकसर बात करते हैं।