50 दिनों से अपने परिवार से नहीं मिली हैं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर शेयर कर किया याद

    50 दिनों से अपने परिवार से नहीं मिली हैं मलाइका अरोड़ा

    50 दिनों से अपने परिवार से नहीं मिली हैं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर शेयर कर किया याद

    मलाइका अरोड़ा फिटनेस क्वीन मानी जाती हैं। लॉकडाउन के बीच भी वो अपने आप को फिट रखने के लिए हर रोज़ वर्कआउट कर रही हैं और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बाकी लोगों को भी मोटिवेट कर रही हैं। लॉकडाउन से पहले मलाइका की लाइफ फिटनेस सेंटर से शुरू होते हुए अपने परिवार के साथ ख़त्म होती थी। लेकिन जब से देश लॉकडाउन हुआ है वोअपनी फैमिली मम्मी पापा और बहन अमृता अरोड़ा से मिल ही नहीं पा रही।

    ऐसे में अब मलाइका को अपने परिवार की याद सताने लगी है। इसलिए आज उन्होंने अपने पेरेंट्स और बहन के साथ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि वो अपने इस छोटे परिवार को कितना याद कर रही हैं। पोस्ट के मुताबिक शायद उन्होंने 50 दिनों से अपने परिवार को देखा नहीं है।

     बता दें, मलाइका कई टीवी रियलिटी शो भी जज कर चुकी हैं। लॉकडाउन से पहले वो सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ को जज कर रही थी। इस शो म यूनके साथ कोरियोग्राफर टेरेंस और गीता कपूर भी को-जज थे। इससे पहले की ये शो आगे बढ़ता देश में कोरोना और फिर लॉकडाउन की मार पड़ गई और सभी कुछ बंद हो गया। उम्मीद है लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से सब शुरू होगा।