मलायका अरोड़ा ने कहा 'छैय्यां छैय्यां' के रीमिक्स पर कहा- कुछ चीज़ों से कभी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए!

    मलायका अरोड़ा का 'छैय्यां छैय्यां' रीमिक्स पर जवाब

    मलायका अरोड़ा ने कहा 'छैय्यां छैय्यां' के रीमिक्स पर कहा- कुछ चीज़ों से कभी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए!

    बॉलीवुड की डांसिंग दीवा मलायका अरोड़ा अपने बेहतरीन डांस नम्बर्स के लिए जानी जाती हैं। ‘मुन्नी बदनाम’ से लेकर ‘साकी साकी’ और ‘होंठ रसीले’ जैसे बेहतरीन डांस नम्बर्स के लिए पहचाने जाने वालीं मलायका को पहली बार ‘छैय्यां छैय्यां’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ‘दिल से’ में ट्रेन के ऊपर मलायका का डांस बहुत ज़बरदस्त तरीके से पॉपुलर हुआ था। ये गाना आज भी लोगों के ऑल टाइम फेवरेट डांस नम्बर्स में से एक है। हाल ही में मलायका ने एक नए डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ पर अपने इस आइकॉनिक गाने पर डांस किया।

    इस बारे में बात करते हुए मलायका ने IANS को बताया, ‘जब ये गाना चलता है। तो आप उठ कर डांस करने से खुद को रोक ही नहीं सकते। ये एक आइकॉनिक गाना है। जब मैंने ये गाना शूट किया था, गीता (कपूर) फराह (खान) को असिस्ट कर रही थींमैं टेरेंस (लुईस) से सीख रही थी, गीता ने ने मुझे इस डांस में असिस्ट किया था। वो बहुत अच्छा था। हमें लगा जैसे चलो इसे करना है बस!’

    मलायका अरोड़ा ने कहा 'छैय्यां छैय्यां' के रीमिक्स पर कहा- कुछ चीज़ों से कभी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए!

    लेकिन आजकल पुराने पॉपुलर गानों को रीमिक्स किए जाने को लेकर मलायका ने अपनी बात भी रखी। उन्होंने कहा, ‘आज के वक़्त में रीमिक्स का एक ट्रेंड है लेकिन कुछ ऐसे गाने हैं, जो मुझे लगता है, कभी नहीं छेड़े जाने चाहिए। वो आइकॉनिक हैं। इतने सालों में कुछ 5 या 10 गाने ऐसे हैं जिन्हें आप कभी भी निकालकर सुन सकते हो। छैय्यां-छैय्यां एक ऐसा ही गाना हैइसे मत छेड़िए, ओरिजिनल ही रहने दीजिए और इसे ऐसे ही रहना भी चाहिए।’ हालांकि मलायका को रीमिक्सेज़ से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कुछ रीमिक्स फैन्टास्टिक हैं और आज के वक़्त के साथ मैच करते हैं। लेकिन हां, कुछ चीज़ें हैं जिनसे आपको छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए, जैसे- द गॉडफादर या मदर इंडिया।