मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल की याद में घर में रखी पूजा, देखिये तस्वीर

    मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल की याद में घर में रखी पूजा, देखिये तस्वीर

    मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल की याद में घर में रखी पूजा, देखिये तस्वीर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल में अपने पति राज कौशल को खो दिया है। आज राज को दुनिया छोड़े एक महीना पूरा हो गया है। 30 जून को राज ने आखिरी सांस ली थी। अब एक महीने की डेथ एनिवर्सरी पर मंदिरा ने घर में पति राज के लिए पूजा रखी थी। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर की है।

    इस तस्वीर में मंदिरा अपने बेटे वीर और बेटी तारा के साथ पूजा में बैठी हुई हैं। देखिये-

    मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल की याद में घर में रखी पूजा, देखिये तस्वीर

    बता दें, राज और मंदिरा की ने 14 फ़रवरी 1999 को शादी की थी। इस साल उनकी शादी को 22 साल पूरे हो गये थे। मंदिर ने साल 2011 में बेटे को जन्म दिया था। और पिछले ही साल दोनों ने बेटी तारा को गोद दिया। सब कुछ ठीक ही था फिर अचानक 30 जून की सुबह राज कौशल को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। सुलेमान मर्चंट ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि राज की डेथ हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी कार में ही हो गई थी। राज के निधन ने सभी को दुखी कर दिया। उम्मीद है मंदिरा इस दुख से जल्दी उबर जाए। इस मुश्किल वक़्त में उनका परिवार और दोस्त उनका बड़ा सपोर्ट बने हुए हैं।