मंदिरा बेदी पति राज कौशल के निधन के बाद पहली बार हुई स्पॉट, माँ के साथ निकली मॉर्निंग वॉक पर

    मंदिरा बेदी पति राज कौशल के निधन के बाद पहली बार हुई स्पॉट

    मंदिरा बेदी पति राज कौशल के निधन के बाद पहली बार हुई स्पॉट, माँ के साथ निकली मॉर्निंग वॉक पर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी पर पिछले दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। एक्ट्रेस ने हाल में अपने पति राज कौशल को खो दिया। 30 जून की सुबह राज कौशल को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। सुलेमान मर्चंट ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि राज की डेथ हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी कार में ही हो गई थी। मंदिरा इस दुख के पहाड़ से अकेले लड़ने की कोशिश कर रही हैं। पति के निधन के करीब 11 दिन बाद आज मंदिर बेदी मुंबई में अपनी माँ के साथ स्पॉट की गई। मंदिरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो माँ के साथ वाक करती नज़र आ रही हैं।

    देखिये- 

    (ये वीडियो विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पेज से लिया गया है)

    ये तो हम सभी जानते हैं कि मंदिरा फिटनेस फ्रीक हैं। और इस बुरे वक़्त में को खुद को फिटनेस और हेल्थ में बिजी रखे हुए हैं। वो वक़्त के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।

    बता दें, राज और मंदिरा की ने 14 फ़रवरी 1999 को शादी की थी। इस साल उनकी शादी को 22 साल पूरे हो गये थे। मंदिर ने साल 2011 में बेटे को जन्म दिया था। और पिछले ही साल दोनों ने बेटी तारा को गोद दिया। सब कुछ ठीक ही था फिर अचानक राज के निधन ने सभी को दुखी कर दिया। उम्मीद है मंदिरा इस दुख से जल्दी उबर जाए।