तस्वीरें- मनीषा कोइराला के जन्मदिन पर अचानक पहुंचे शाहरुख खान !

    तस्वीरें- मनीषा कोइराला के जन्मदिन पर अचानक पहुंचे शाहरुख खान !

    हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने मुंबई स्तिथ अपने घर पर अपना 48वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सिने जगत से कई नामी लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस लिस्ट में रेखा, मान्यता दत्त, विधु विनोद चोपड़ा के अलावा शाहरुख़ खान भी पहुंचे। शाहरुख़ का अचानक इस पार्टी में पहुंचना किस सरप्राइज से कम नहीं था। न सिर्फ उन्होंने मनीषा को बधाई दी बल्कि केक कटने के इंतजार किया।

    शाहरुख़ और मनीषा साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ में साथ नज़र आ चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं पाई लेकिन इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब एन्जॉय किया गया। अब 20 साल बाद एक साथ नज़र आई इस जोड़ी को कौन नहीं देखना चाहेगा-