मन की आवाज प्रतिज्ञा 2: नौ साल बाद वकील पर लौटी प्रतिज्ञा, सज्जन सिंह से फिर होगी टक्कर

    मन की आवाज प्रतिज्ञा 2: नौ साल बाद वकील पर लौटी प्रतिज्ञा

    मन की आवाज प्रतिज्ञा 2: नौ साल बाद वकील पर लौटी प्रतिज्ञा, सज्जन सिंह से फिर होगी टक्कर

    टीवी का लोकप्रिय शो मन की आवाज प्रतिज्ञा अपने दूसरे सीजन के बाद एक बार फिर लौट रहा है। फिर से वही प्रतिज्ञा(पूजा गौर), कृष्णा(अरहान बहल) और सज्जन सिंह(अनुपम श्याम) की तिकड़ी कहानी देखने को मिलेगी। पिछले सीजन में इस सीरीयल ने सबके दिलों पर राज किया था। इस बार भी उससे ज्यादा धमाके के साथ ये कैरेक्टर्स लौट रहे हैं।

    मेकर्स ने टीजर शेयर किया है जिसमें प्रतिज्ञा और सज्जन सिंह एक बार फिर आमने सामने होंगे। ये दोनों ही 9 साल बाद लौट रहे हैं। सज्जन सिंह टीजर में कहते दिख रहे हैं कि वो अब यूपी, बिहार ही नहीं पूरा भारत हिला देंगे। वहीं प्रतिज्ञा वकील बनकर लौटी हैं और सज्जन सिंह का एक बार फिर डटकर सामना करेंगी।

    पिछली बार मन की आवाज प्रतिज्ञा का पहला सीजन 2009 से लेकर 2012 तक ऑन एयर हुआ था। पूजा गौर यानी प्रतिज्ञा पिछली बार 6 साल पहले सीरीयल मेरी आवाज को मिल गई रोशनी में नजर आई थीं। प्रतिज्ञा सीरीयल में प्रतिज्ञा से एक लोकल गुंडा कृष्णा जबरदस्ती शादी कर लेता है। प्रतिज्ञा को आखिरकार सीरीयल में अपने पति से प्यार हो जाता है लेकिन वो रूढ़िवादी मानसिकता से हमेशा लड़ती रहती है।