मनोज बाजपाई ने बताया कैसे फिल्म 'सोन चिड़िया' की शूटिंग के पहले दिन सुशांत ने छुए थे उनके पैर

    सोन चिड़िया' की शूटिंग के पहले दिन सुशांत ने छुए थे मनोज बाजपाई पैर

    मनोज बाजपाई ने बताया कैसे फिल्म 'सोन चिड़िया' की शूटिंग के पहले दिन सुशांत ने छुए थे उनके पैर

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि सिर्फ 34 साल की उम्र में उन्होंने अपनी दुनिया खत्म कर ली। सुशांत जा जाना उनके करीबियों, उनको जानने वालों के लिए बड़ा सदमा बना हुआ है। इसी चेहरे को याद करते हुए एक्टर मनोज बाजपाई एक लाइव सेशन में इमोशनल हो गए। दोनों ने पिछले साल आई फिल्म 'सोन चिड़िया’ में साथ में काम किया था।

    शेखर कपूर के साथ इंस्टाग्राम लाइव में मनोज ने सुशांत को याद किया। मनोज ने बताया कैसे सोन चिड़िया की शूटिंग के पहले दिन सुशांत ने अचानक कर उनके पैर छुए थे। मनोज वो सब याद करते हुए कहते हैं “मेरा दिमाग पहले दिन की उसकी छवि नहीं छोड़ रहा है, वह मेरे पास आया और अचानक मेरे पैर छू रहा है। लोगों के की सभी धारणाएँ उसके बारे में तैर रही थीं, कि उसके इस एक तरीके ने सब जवाब दे दिए। ऐसा नहीं है कि उसने मेरे पैर छुए,  यह सिर्फ उसकी पृष्ठभूमि के बारे में बहुत सारी बातें कहती है, वह कहाँ से आया था।’

    मनोज बाजपाई ने बताया कैसे फिल्म 'सोन चिड़िया' की शूटिंग के पहले दिन सुशांत ने छुए थे उनके पैर

    मनोज बाजपाई ने आगे बताया कि वह दोनों ही बिहार से आते थे, ऐसे में दोनों अपने गाँव के बारे में बातें करते थे। उन्होंने बताया कि सुशांत हर सुझाव के शुक्रगुजार होते थे। सेट्स पर क्वांटम फिज़िक्स पढ़ते थे। हमेशा हंसने कूदने वाला लड़का। मनोज के लिए सुशांत का वो चेहरा भुला पाना मुश्किल हो रहा है और ये भी कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे।

     रविवार दोपहर उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगा कर जान दे दी। वो लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे। इलाज चल रहा था। कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। लेकिन इस तरफ अचानक दुनिया छोड़ कर चले गए।