मनोज तिवारी ने अपनी नन्ही परी का नाम रखा सानविका, बड़ी बेटी ने दूसरी शादी के लिए किया था राजी
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
जहां साल 2020 अपने साथ कई खराब चीजें लाया वहीं एक्टर-पॉलिटिशियन मनोज तिवारी के लिए ये साल खुशियों से भरा रहा। मनोज तिवारी ने अप्रैल 2020 में शादी की और 30 दिसंबर 2020 को वो दोबारा पापा बने। उन्हें पहली शादी से एक रीति नाम की बेटी है। अब तिवारी की दूसरी बेटी का नाम सानविका रखा गया है और ये नाम उनकी बड़ी बेटी रीति ने रखा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, ''ये अच्छा महसूस होता है जब बड़ी बेटी छोटी का नाम रखती है। रीति ने पहले ही बता दिया था कि वो अपनी छोटी बहन का नाम सानविका रखेगी और हम उसके फैसले का सम्मान करते हैं। ये देवी लक्ष्मी के कई नामों में से एक है। संयोग से, रीति देवी दुर्गा का एक नाम है। तो अब मेरे पास दो देवियां हैं।''
View this post on Instagram
रीति के जन्म पर मनोज उसके पास नहीं थे और उन्हें इस बात का दुख होता है। उन्होंने बताया, ''जब रीति 2001 में जन्मी थी, तब मुझे पिता बनने का महत्व नहीं समझ आया था। तब तो हम खुद ही होश संभाल रहे थे, दुनिया को समझने की कोशिश कर रहे थे और किताबी ज्ञान से बाहर निकल रहे थे। मैंने रीति को उसके जन्म के तीन दिन बाद देखा, क्योंकि मैं शूटिंग के लिए बाहर था। हां मुझे उस समय उसके साथ न होने का पछतावा है, मैं अज्ञानता में था। मैं बस यही सोचा- काम नहीं मिस होना चाहिए। हालांकि इस बार मैं अपनी पत्नी (सुरभि) के साथ डिलीवरी के समय था। सबसे अच्छा ये है कि रीति भी मेरे साथ है।''
मनोज तिवारी बताते हैं कि उनकी बेटी रीति ने ही सुरभि से शादी के लिए उन्हें राजी किया। तिवारी का पहली पत्नी रानी से साल 2010 में तलाक हो गया था लेकिन एक्टर बताते हैं कि उनकी पत्नी और उन्होंने मैत्रीपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला लिया। दोनों अलग हो गए और दोनों ने मिलकर बेटी रीति को बड़ा किया। मनोज आज भी रानी को एक अच्छी मां बताते हैं और कहते हैं कि उनके और उनकी पत्नी के बीच आज भी कोई गिले शिकवे नही हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें