रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर मर्दानी 3 का होगा ऐलान?

    रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर मर्दानी 3 का होगा ऐलान?

    रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर मर्दानी 3 का होगा ऐलान?

    बॉलीवुड में रानी मुखर्जी भी एक बड़ा नाम हैं। उनकी फिल्मों की परफोर्मेंस हर किसी के दिल में घर कर जाती है। खास तौर से उनकी फिल्म मर्दानी और उसके दूसरे भाग से रानी एक अलग ही स्तर पर उभरकर आई हैं। फिल्म में उनका रोल शिवानी शिवाजी रॉय आज भी हर किसी को याद है।

    मेकर्स अब मर्दानी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे और मर्दानी 3 लेकर आएंगे। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक यश राज फिल्म अब मर्दानी 3 का ऐलान 21 मार्च को करेगा। इस दिन रानी मुखर्जी का जन्मदिन होता है। और ये भी बताया जा रहा है कि मर्दानी 2 के डायरेक्टर गोपी पुथरन ही मर्दानी 3 को डायरेक्ट करेंगे।

    फिल्म मर्दानी (2014) में चाइल्ड ट्रेफिकिंग और ड्रग्स की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म को प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। इसमें रानी के अलावा जिसु सेनगुप्ता, ताहिर राज भसीन और सानंद वर्मा भी अहम किरदार में थे। मर्दानी 2 (2019) में एक ऐसे दरिंदे जुवेनाइल की कहानी थी जो लड़कियों का रेप कर उन्हें मार देता था। इस खतरनाक विलेन का रोल विशाल जेठवा ने किया था।