मैरी कॉम के डायरेक्टर ओमंग कुमार अब फौजा सिंह पर बनाएंगे बायोपिक
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
जो इंसान 5 साल तक की उम्र में चल फिर नहीं सकता वो 100 साल की उम्र में करीब 42 किमी दौड़ता है। इसे आप एक चमत्कार कह सकते हैं लेकिन ये हुआ है मन की इच्छा शक्ति और अनुशासन से। ये कहानी है फौजा सिंह की दो 81 साल में भी दौड़े और 100 साल में भी। इस तरह वो टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथॉन 2011 में दौड़ने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बने और ऐसे शख्स की कहानी तो दुनिया को बताना बनता है। अब मैरी कॉम फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार फैजा सिंह पर बायोपिक बनाएंगे। ये फिल्म खुशवंत सिंह की किताब टर्बनेड टोरनेडो पर आधारित होगी।
View this post on Instagram
मिड से बात करते हुए ओमंग ने बताया कि उनकी कहानी उनके सामने खड़ी दुर्गम बाधाओं को बताती है और उनकी मन की शक्ति के कारण वो सोसाइटी और अपनी उम्र के आगे डट कर खड़े रहे। ये फिल्म मिड 2021 से शूट होना शुरू होगी।
पंजाब में जन्मे फौजा सिंह अपने बचपन में स्थानीय स्कूल भी नहीं जा पाते थे क्योंकि उनके पैर कमजोर थे। इंग्लैंड में रहते हुए उन्होंने 81 साल की उम्र में टीवी पर मैराथॉन देखी। उसके बाद उन्होंने तमाम मैराथॉन में भाग लिया। उन्होंने 93 साल की उम्र में न्यू यॉर्क सिटी मैराथॉन में हिस्सा लिया।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें