देवोलीना के फैंस ने दी मयूर वर्मा को जान से मारने की धमकी, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

    देवोलीना के फैंस ने दी मयूर वर्मा को जान से मारने की धमकी

    देवोलीना के फैंस ने दी मयूर वर्मा को जान से मारने की धमकी, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

    देवोलीना भट्टाचार्जी और मयूर वर्मा का विवाद और बढ़ता जा रहा है। दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि देवोलीना के फैंस द्वारा मयूर को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। इन धमकियों से तंग आ आ कर मयूर ने देवोलीना के फैंस के खिलाफ उन्हें जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। मयूर, शहनाज़ गिल के स्वयंवर में बतौर कंटेस्टेंट बनकर नज़र आये थे।

    पिछले दिनों मयूर ने देवोलीना के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराइ थी। उन्होंने देवोलीना पर उनकी छवि ख़राब करने का आरोप लगाया था। मयूर ने कहा था ‘'देवोलीना ने मुझे पहले भी बदनाम करने की कोशिश की थी और आज उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो लाइक की है जो मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रही थी, वह हमेशा ऐसा करती रही हैं। वो पहले ट्विटर पर खुद मेरी छवि खराब करने की कोशिश करती थीं और अब इसका सपोर्ट करती हैं। मुझे उन्होंने और उनके फैंस ने कई बार ट्रोल किया है। अब ये सब मेरी सहनशीलता के बाहर हो गया और मेरी इमेज गिर रही है, इसलिए मैं ये चीज साइबरक्राइम में देना चाहता हूं।" मयूर के इन आरोपों के बाद देवोलीना ने उन्हें पहचाने से इनकार करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था। फ़िलहाल इन दोनों मामले पर कार्यवाही हो रही है।

    देवोलीना के फैंस ने दी मयूर वर्मा को जान से मारने की धमकी, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

    दरअसल ये मामला तब से शुरू हुआ जब देवोलीन ने शहनाज और सिद्धार्थ के गाने 'भुला दूंगा' के बारे में अच्छा कमेंट नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि कपल के तौर पर दोनों की कैमेस्ट्री उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी। इस पर मयूर ने इंटरव्यू देकर कहा था कि देवोलीना का शहनाज और सिद्धार्थ का साथ आना पसंद नहीं आ रहा क्योंकि वो दो और गानों में साथ नजर आने वाले हैं।देवोलीना और मयूर का विवाद यही से शुरू हुआ था।