‘#Metoo’ कैम्पेन में इन सेलेब्स पर भी लगे गंभीर आरोप !

     ‘#Metoo’ कैम्पेन में इन सेलेब्स पर भी लगे गंभीर आरोप !

    इन दिनों बॉलीवुड में अलग ही बवाल जारी है। जहां तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं ‘#Metoo’ कैम्पेन के जरिये लोग अपनी आपबीती बता रहे हैं। इस कैम्पेन की शुरुआत हुई तो विदेश में थी। लेकिन आज ये जैसे देश की महिलाओं की जरूरत बन गया है। ‘#Metoo’ के जरिये सोशल मीडिया पर लिखने या पब्लिकली बोलने से ये औरतें डर नहीं रही हैं। और खुलकर बात कर रही है। इस कैम्पेन में ऐसे नामी चेहरों का नाम भी सामने आ रहा है, जिसके बारे में अभी तक कोई नहीं जनता था। ऐसे सेलेब्रिटी चेहरे जिन्हें हम सालों से जानते हैं।

    विकास बहल

    कंगना रनौत जहां किसी भी मुद्दे पर बात करने से पीछे नहीं हटती हैं। वहीं उन्होंने ‘#Metoo’ कैम्पेन के जरिये अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल को घसीट लिया। कंगना ने विकास पर आरोप लगाया है कि गले लगने के दौरान विकास उन्हें कस कर पकड़ने की कोशिश करते थे। साथ ही अपने सिर को उनकी गर्दन तक ले जाते थे। ये सुनने में तो अजीब लग रहा है लेकिन कंगना ने ये फेस किया है। कंगना के इस कमेंट के बाद विकास बहल बाकि महिलाओं के साथ अपने बर्ताव को लेकर खबरों में आ गये।

    रजत कपूर 

    बिग बॉस 2 में नज़र आ चुके मॉडल और एक्टर जुल्फी सैयद पर भी पत्रकार नताशा हेमरजानी ने जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। नताशा ने बताया है कि वो और उनकी दोस्त के क्रूज़ पर गए थे। वहां जुल्फी ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था और जबरदस्ती करने की कोशिश की। 

    #MeToo  कैम्पेन के जरिये ही सही लेकिन देश के सामने उन पॉपुलर चेहरों के पीछे की सच्चाई सामने आ रही है, जिन्हें कुछ लोग अपना आइडल मानते होंगे। ये सच बेहद डरावना है। उस चकाचौंध भरी दुनिया का काला सच जहां सपने लेकर गए लोग ऐसी घटनाओं का शिकार होते हैं। और अफ़सोस कभी ये सच सामने नहीं आता।