सुशांत सिंह राजपूत की याद भूमि पेडनेकर का संकल्प, 550 परिवारों को खिलायेंगी खाना

    सुशांत सिंह राजपूत की याद भूमि पेडनेकर 550 परिवारों को खिलायेंगी खाना

    सुशांत सिंह राजपूत की याद भूमि पेडनेकर का संकल्प, 550 परिवारों को खिलायेंगी खाना

    सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे।  14 जून को सुशांत का मृत शरीर उनके बांद्रा वाले घर से मिला।  सुशांत के यूं चले जाने से उनका परिवार, दोस्त यार, सभी फैन सदमे में हैं।  किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे।  ऐसे में उनके दोस्त सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।  एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने भी सुशांत की याद में 550 वंचित परिवारों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है।  

    इस बात की जानकारी खुद भूमि ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी।  भूमि ने पोस्ट में बताया है कि वो अपने प्यारे दोस्त सुशांत की याद में 550 वंचित परिवारों को खाना खिलायेंगी।  ये काम वो ‘एक साथ फाउंडेशन’ के साथ कर रही हैं।  

    बता दें, सुशांत और भूमि फिल्म ‘सोन चिरैया’ में एक साथ नज़र आये थे।  दोनों में अच्छी दोस्ती थी।  अब सुशांत के यूं अचानक चले जाने से भूमि सदमे में हैं।  अपने दोस्त को याद कर रही हैं।  और उन्हीं की याद में इन परिवारों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है।  वैसे भूमि से पहले डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी भी सुशांत की याद में 3400 परिवारों को खाना खिला चुकी हैं।