सुनीता कपूर के घर करवाचौथ की पूजा करने पहुंची मीरा राजपूत, अनीशा मल्होत्रा भी हुई स्पॉट

    सुनीता कपूर के घर करवाचौथ की पूजा करने पहुंची मीरा राजपूत

    सुनीता कपूर के घर करवाचौथ की पूजा करने पहुंची मीरा राजपूत, अनीशा मल्होत्रा भी हुई स्पॉट

    करवाचौथ महिलाओं के लिए हमेशा से एक खास त्यौहार रहा है। ये त्यौहार हमारे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सेलेब्स के लिए हमेशा स्पेशल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में इस खास त्यौहार का आयोजन अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर अपने घर करती आई हैं। इस बार भी उन्होंने अपने ही अंदाज़ में करवाचौथ का आयोजन किया जहां कई सेलेब्स को अपनी पूजा की थाल के साथ देखा जा सकता है।

    इस खास मौके पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपनी पूजा की थाल के साथ सुनीता कपूर के घर के अंदर जाते हुए देखी जा सकती हैं। मीरा ने गुलाबी रंग शरारा पहना हुआ है। उन्होंने मीडिया को देख कर पोज़ भी दया और फिर अंदर चली गई। देखिये तस्वीरें -

    आगे कपूर खानदान की बेटी रीमा कपूर अनीशा मल्होत्रा के साथ स्पॉट हुई। दोनों अपनी पूजा की थाली के साथ स्पॉट किये गये। दोनों ने सूट पहना हुआ है। मीडिया को देख कर पोज़ देती हुई आई नज़र। देखिये-

     बता दें, हर साल सुनीता के घर बॉलीवुड से सेलेब्स करवाचौथ मनाने पहुंचती आई है। पिछले साल रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, नीलम, माहीप कपूर, भावना पांडे द्वारा अटेंड किया जाता रहा है। इस बार सेलेब्स की रौनक थोड़ी कम दिखी।