'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के अपोजिट डेब्यू कर रही हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, ये होगा रोल

    'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के अपोजिट डेब्यू कर रही हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

    'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के अपोजिट डेब्यू कर रही हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, ये होगा रोल

    कुछ समय पहले ये खबरे आई थीं कि 2017 में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं और उनकी ये फिल्म पृथ्वीराज होगी। लेकिन अब ये अटकलें सही साबित हो गई हैं। फिल्ममेकर्स मानुषी छिल्लर को अक्षय कुमार के अपोजिट पक्का कर लिया है। फिल्म में उनका रोल संयोगिता का होगा। ये फिल्म अगले साल 2020 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

    अपने रोल के बारे में बात करते हुए मानुषी ने बताया कि ये उनके लिए ऐसे है जैसे परियों की कहानी सच हो रही है। उन्होंने कहा, ''यश राज जैसे प्रोडक्शन की तरफ से हिरोइन चुना जाना बहुत बड़े गर्व की बात है। मैं बहुत खुश हूं और काफी रोमांचित हूं कि इस जर्नी में सीखने को मिलेगा। मेरी जिंदगी अब तक परियों की कहानी रही है। मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड तक जीतना उसके बाद डेब्यू में ही इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिलना। ये मेरे जिंदगी के नए और एक्साइटिंग चैप्टर जैसा है। राजकुमार संयोगिता बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है। वो काफी पावरफुल थीं। सही के लिए खड़ी होती थीं और अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेती थीं। उनकी जिंदगी इंडियन हिस्ट्री में काफी अहम है। मैं उनकी तरह प्ले करने की पूरी पूरी कोशिश करूंगी।''

    अक्षय कुमार इस फिल्म में पृथ्वीराज बने हैं और इसे चंद्रप्रकाश द्वेदी डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानुषी को ऑडिशन के जरिए चुना गया और वो इसमें परफेक्ट फिट थीं। आपको बता दें कि साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं प्रिंयका चोपड़ा ने भी अक्षय कुमार के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।