मिथुन चक्रबर्ती के पिता का निधन, लॉकडाउन के बीच घर से' दूर बेंगलुरु में फंसे हैं एक्टर!

    मिथुन चक्रबर्ती के पिता का निधन

    मिथुन चक्रबर्ती के पिता का निधन, लॉकडाउन के बीच घर से' दूर बेंगलुरु में फंसे हैं एक्टर!

    बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक एक्टर्स में से एक मिथुन चक्रबर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रबर्ती का देहांत हो गया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मिथुन एक शूट के सिलसिले में बेंगलुरु में थे और इस बीच लॉकडाउन अनाउंस हो गया। अब पिता के देहांत के बावजूद मिथुन बेंगलुरु में ही फंसे हुए हैं। आपको बता दें, मिथुन के पिता बसंत कुमार मुंबई में रहते थे और बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु किडनी फेलियर की वजह से हुई है। उनकी उम्र 95 साल थी और वो काफी समय से बीमार भी चल रहे थे।

    मिथुन चक्रबर्ती के पिता का निधन, लॉकडाउन के बीच घर से' दूर बेंगलुरु में फंसे हैं एक्टर!

    लॉकडाउन के कारण आम जानता ही नहीं सेलेब्स को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इस बीच पिटा का देहांत हो जाने से मिथुन पर क्या बीत रही होगी इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सजता। जानकारी के मुताबिक़ बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्ना गुप्ता ने ट्विटर पर मिथुन के पिता को श्रद्धांजलि दी और यहीं से सबको इस खबर का पता चला। बसंत कुमार का देहांत मंगलवार को हुआ था, ऐसा रिपोर्ट्स में कहा गया है। हालांकि इस खबर पर मिथुन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इसे कन्फर्म माना जा रहा है।