मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर लगा रेप और अबॉर्शन करवाने का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

    मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर लगा रेप और अबॉर्शन करवाने का गंभीर आरो

    मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर लगा रेप और अबॉर्शन करवाने का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

    बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय बड़ी मुसीबत में फंसते नज़र आ रहे हैं। उनके खिलाफ मुंबई के ओशिवारा स्थित पुलिस स्टेशन में रेप और जबरदस्ती अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज हुआ है। इस मामले में मिथुन की पत्नी और एक्ट्रेस योगिता बाली का नाम भी समाने आया है। पीडिता ने महाअक्षय की माँ पर उन्हें धमकाने और केस रफा दफा करने का आरोप लगाया है।

    मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर लगा रेप और अबॉर्शन करवाने का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

    पीडिता की शिकायत के मुताबिक वो महाअक्षय के साथ 2015 से रिलेशनशिप में थीं। पीड़िता ने कहा साल 2015 में महाक्षय ने पीड़ित को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। इसी दौरान महाअक्षय ने पीड़िता की सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में कई बार शादी करने की बात कही। वहीं महाअक्षय ने शादी का वादा करके कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उनका मानसिक उत्पीड़न भी किया। FIR में उन्होंने आगे बताया कि जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो महाअक्षय ने उस पर जबरदस्ती अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला। बाद में बिना जानकारी के अबॉर्शन की दवाइयां दी गई।

    मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर लगा रेप और अबॉर्शन करवाने का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

    पेशे से एक्ट्रेस, मॉडल पीड़िता ने महाअक्षय की माँ और मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली पर भी कई गंभीर आरोप लगाये हैं। शिकायत में कहा गया है कि जब ये बात योगिता बाली तक पहुंची तो उन्होंने पीड़िता को धमकी दी और केस खत्म करने की बात कही। महाअक्षय और योगिता बाली के खिलाफ IPC धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर या अन्य माध्यम से उसे चोट पहुंचाना) 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक मुंबई पुलिस जब मदद के लिए सामने नहीं आई तो उन्होंने दिल्ली पुलिस और कोर्ट से मदद की गुहार लगाई तब जा कर FIR दर्ज हुई।