Mother's Day 2020: बॉलीवुड स्टार्स की ये मम्मियों फिट रहने के मामले में अपने बच्चों से भी आगे हैं

    बॉलीवुड स्टार्स की ये मम्मियों फिट रहने के मामले में अपने बच्चों से भी आगे हैं

    Mother's Day 2020: बॉलीवुड स्टार्स की ये मम्मियों फिट रहने के मामले में अपने बच्चों से भी आगे हैं

    फिट रहना सक्सेस का नया मंत्रा माना जाता है। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स अगर शूटिंग नहीं कर रहे तो जिम या योगा सेंटर में पसीना बहा रहे होते हैं। इंडस्ट्री में जीरो फिगर से लेकर शिल्पा शेट्टी की योग क्लास और ब्रंच काफी मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका फिट रहना इनके परिवार को भी प्रोत्साहित कर रहा है। ऋतिक रोशन की 65 साल की मम्मी हो या शिल्पा शेट्टी की सास। ये सभी मम्मियां इस उम्र में भी फिट रहने की मिसाल बना रही हैं। ये मम्मियां साबित कर रही हैं कि उम्र फिट रहने के आड़े नहीं आनी चाहिए।

    इस उम्र में भी फिट रहती हैं बॉलीवुड सेलेब्स की मम्मियां 

    अरुणा भाटिया

    अक्षय कुमार की 75 साल की माँ अरुणा भाटिया भी बेटे की तरह फिट रहती हैं। खुद अक्षय ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक पोस्ट शेयर किया था। उनकी माँ इस उम्र में भी योगा करना नहीं भूलती।

    पिंकी रोशन

    ऋतिक रोशन की मम्मी 65 साल से ज्यादा की हैं।लेकिन इस उम्र में भी वो फिट रहती हैं। जिम में वर्कआउट करती हैं। भारी डम्बल्स उठाती हैं। ये हैं ना आज की माओं के लिए प्रेरणा।

    उषा सोमान

    एक्टर मिलिंद सोमान की 80 साल की माँ इस उम्र में भी फिट हैं। रस्सी कूदना हो या बेटे के साथ 540 किलोमीटर दौड़ना हो अहमदाबाद से मुंबई तो उनके लिए कोई मुश्किल नहीं। मिलिंद की माँ उनके साथ साड़ी में एक शहर से दूसरे शहर तक दौड़ी थीं। 

    सुनंदा शेट्टी

    बेटी शिल्पा शेट्टी से प्रभावित हो कर सुनंदा शेट्टी इस उम्र में भी रोजाना योगा और एक्सरसाइज करती हैं।


    नीतू कपूर

    रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर भी कई घंटे जिम में पसीना बहाती हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था।

    सोनी राजदान

    आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान भी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तो अपना फिटनेस वीडियो शेयर नहीं किया। लेकिन वो वर्कआउट करती हैं और पिलाटे क्लास जाती हैं।

    आयेशा श्रॉफ

    टाइगर श्रॉफ की मम्मी आयेशा श्रॉफ भी अपने दोनों बच्चों की तरह हेवी वर्कआउट करती हैं। उन्होंने खुद पाने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट वीडियो शेयर किये थे।


    शिल्पा शेट्टी की सास

    शिल्पा शेट्टी की तरह उनकी सासू माँ भी 68 की उम्र में अपनी सेहत का ख्याल रखती हैं। शिल्पा ने कुछ ही समय पहले एक वीडियो शेयर कर बताया था कि इस उम्र में भी वो कितनी फिट हैं।