सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के शोक में आज अपना 68वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे मिथुन चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत के शोक में आज अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे मिथुन चक्रवर्ती

     सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के शोक में आज अपना 68वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे मिथुन चक्रवर्ती

    बॉलीवुड के पहले डिस्को डांसर मिथुन चक्रबर्ती का आज 68वां जन्मदिन हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री इस समय सबसे बुरे दौर से गुज़र रही है ऐसे में मिथुन चक्रबर्ती ने अपना जन्मदिन ना सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस की मार और सुशांत सिंह राजपूत के निधन से मिथुन काफी दुखी हैं इसलिए आज वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

     इस बात की पुष्टि उनके बेटे नमाशी ने की। उन्होंने कहा 'COVID-19 महामारी की स्थिति और हमारे प्रिय सहयोगी सुशांत के असामयिक निधन को देखते हुए, इस साल मैंने और मेरे पिता ने जन्मदिन पर कोई जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है और हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे जितना हो सके, सुरक्षित रहें और घर में रहें।"

    सुशांत सिंह राजपूत के शोक में आज अपना 68वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे मिथुन चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार थे। उनके अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं।डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए नमाशी ने कहा 'आप चाहे जो भी पसंद करें और पसंद न करें, अपने शब्दों से किसी को आहत न करें। अपने अहंकार को हमेशा के लिए छोड़ दें। बस, धैर्य से सुनो। सभी को अपने मन और दिल की बात कहने दें क्योंकि डिप्रेशन सबसे बड़ा हत्यारा है " आगे उन्होंने कहा 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं, हम वास्तव में नहीं जानते हैं कि हमारे दोस्तों और परिवार के सर्कल में कोई क्या कर रहा है। उनके विचारों और भावनाओं को शब्दों के रूप में सामने आने दें। हम सभी सिर्फ एक छोटी सी इमारत बनाकर जीवन को बचा सकते हैं। सुनने की आदत।

    बता दें, नमाशी इस साल फिल्म बैड बॉय से फिल्मों में कदम रखने वाले हैं। उम्मीद है उनका फ़िल्मी करियर भी उनके पिता मिथुन की तरफ शानदार हो।