फिल्म 'मनमर्ज़ियाँ' का गाना 'दरिया' आपका दिल को छू जायेगा !

    फिल्म 'मनमर्ज़ियाँ' का गाना 'दरिया' आपका दिल को छू जायेगा !

    विकी कौशल, तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘मन्मर्ज़ियाँ’ का ट्रेलर सामने आने के बाद फैन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार का रहे हैं। लेकिन फिल्म रिलीज़ होने से पहले इसका दूसरा गाना 'दरिया'  का वीडियो सामने आ गया है। गाने में तीनो लीड एक्टर्स के रिश्ते की दुविधा साफ़ समझ आ रही है।

    एमी विर्क और शाहिद माल्या की आवाज में ये गाना पहले से ही सुना जा रहा है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद ये गाना और बड़ा हिट हो जायेगा। गाने के बोल शेली ने लिखे हैं और म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। आज की यूथ के सबसे पसंदीदा गानों में ये गाना भी शामिल हो गया है। ये सॉन्ग देखने से ज्यादा सुनने में सुखद है। 

    करीब 3 मिनट के इस गाने के वीडियो में एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर, शादी, प्यार, दिल टूटना जैसी कहानी को दिखाया गया है। जो आज की जनरेशन के दिल को छू जायेगा। तापसी एक शादीशुदा लड़की रूमी के किरदार में हैं, जो अपने प्यार को भूल नहीं पाती। इसी कहानी को फिल्म में दिखाया जायेगा।

    फिल्म में नज़र आ रहे विकी कौशल और तापसी के लिए तो ये साल वैसे ही हिट हो चुका है। जहां विकी की फिल्म ‘राज़ी’ और ‘संजू’ ने धमाका किया है। वहीं फिल्म ‘मुल्क’ में मुस्लिम के हक़ के लिए लड़ने वाली तापसी की तारीफ रुक ही नहीं रही है। लेकिन ये फिल्म अभिषेक के करियर के लिए बेहद खास हो सकती है। वो करीब दो साल बाद स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं। जिसे लेकर उन्हें खुद इस फिल्म से बेहद उम्मीद होगी।

    अनुराग कश्यप हमेशा से एक अलग तरह की फिल्म डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। और उनकी ये फिल्म भी कुछ ऐसी ही लग रही है। फिल्म को आनंद एक रॉय फैंटम फिल्म के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 14 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

    देखिये ये खूबसूरत गाना -