पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ मामले में दोषी पाए गये विकास सचदेवा, 3 साल की सज़ा
एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ करने के दोषी पाए गये विकास सचदेवा
साल 2017 में पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर फ्लाइट में अपने साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में बताया था। एक्ट्रेस का रोते हुए वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत दर्ज की गई थी। अब दो साल अब इस केस की सुनवाई हुई और आरोपी विकास सचदेवा को 3 साल की सज़ा सुनाई गई।
बता दें, ये मामला दिसंबर 2017 का है जब एक्ट्रेस मुंबई से दिल्ली विस्तारा एयरलाइन में ट्रेवल कर रही थी। उस दौरान सीट के पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो शेयर किया था। शिकायत के बाद विकास सचदेवा को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। उस वक़्त एक्ट्रेस 17 साल की थी अब यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के विशेष न्यायाधीश ए डी देव दोषी को 3 साल की सज़ा सुनाई।
जब ये मामला सामने आया था उस वक़्त आरोपी की पत्नी ने बयान दिया था। आरोपी की पत्नी ने कहा था ‘मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। उन्होंने फ्लाइट में क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था।'