मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को दिया ये खास सम्मान, कहा 'असली दिलवाले'

    मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को दिया ये खास सम्मान, कहा 'असली दिलवाले'

    मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को दिया ये खास सम्मान, कहा 'असली दिलवाले'

    जब भारत कोरोना वायरस से मिलकर जंग लड़ रहा था, तब बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स ने सामने आ कर जरुरतमंदों को मदद पहुंचाई। सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाया तो वहीं सलमान खान, अभिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री के लोगों के व्यवस्था की। शाहरुख़ खान और गौरी खान ने भी मरीजों को अपने ऑफिस में जगह दी। लेकिन इन सबसे आगे डायरेक्टर रोहित शेट्टी आगे बढचढ कर काम कर रहे पुलिस वालों की मदद के लिए सामने आये।


    रोहित ने मुंबई में 8 होटलों में कोरोना वायरस में काम कर रहे पुलिस वालों के रहने, खाने पीने का बंदोबस्त किया था। रोहित के इसी काम के लिए मुंबई पुलिस ने उन्हें कल गुरुवार को सम्मानित किया। मुंबई पुलिस ने रोहित के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'असली दिलवाले, कई लोगों के चिकित्सीय खर्चों के प्रबंधन के लिए पुलिस फ्रंटलाइन योद्धाओं को समायोजित करने के लिए होटल बुक करने से लेकर, रोहित शेट्टी की दरियादिली सराहनीय रही है। सीपी मुंबई पुलिस ने श्री शेट्टी का आभार व्यक्त करते हुए ये टोकन प्रस्तुत किया है’।

    बता दें, रोहित शेट्टी ने भारत में लॉकडाउन की शुरुआत में पुलिसवालों की मदद के लिए सबसे पहले कदम उठाये थे। कोरोना के समय में काम करने वाले पुलिस कर्मी अपने घर नहीं जा सकते थे। ऐसे में रोहित शेट्टी ने उनके लिए मुंबई के 8 होटल्स में रुकने का बंदोबस्त किया था। यहां रहने के अलावा खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई थी। रोहित के इसी काम को गुरवार को मुंबई पुलिस ने सराहा।