मुंबई में हुई बत्ती गुल, कंगना ने कसा तंज तो अमिताभ और ऋचा का आया ये रियेक्शन

    मुंबई में हुई बत्ती गुल, कंगना ने कसा तंज

    मुंबई में हुई बत्ती गुल, कंगना ने कसा तंज तो अमिताभ और ऋचा का आया ये रियेक्शन

    मुंबई में सोमवार को ग्रिड फेल हो जाने के कारण मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पनवेल समेत तमाम इलाकों की बिजली चली गई। ग्रिड फेल होने का सबसे ज्यादा असर मुंबई की लोकल देखने को मिला। बत्ती गुल होने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भी रियेक्शन आया है। बॉलीवुड की तरफ से कंगना ने तो महाराष्ट्र सरकार पर सीधे तंज कस दिया। वहीं सोनू सूद ने उन इलाकों की याद दिलाई जहां आज भी बिजली नहीं पहुंची है। इसके बाद अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर का भी रियेक्शन आया। हालांकि अभिषेक बच्चन और ऋचा चड्ढा ने मूड को थोड़ा लाइट करने के लिए मीम्स शेयर किए।

    बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली की आपूर्ति में बाधा हुई है। सुबह 10.15 से बांद्रा, कोलोबा, माहिम इलाके की लाइट गई है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई की सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा बाधित हुई है।