मुंबई सागा टीज़र: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की टक्कर है संजय गुप्ता की नई फिल्म का मसाला!

    मुंबई सागा टीज़र: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की टक्कर

    मुंबई सागा टीज़र: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की टक्कर है संजय गुप्ता की नई फिल्म का मसाला!

    जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘मुंबई सागा’ की रिलीज़ डेट हाल ही में अनाउंस की गई थी। अब डायरेक्टर संजय गुप्ता की इस नई गैगस्टर फिल्म का टीज़र आ गया है और उनकी पिछली गैंगस्टर फिल्मों की तरह मसालेदार नज़र आ रहा है। ‘मुंबई सागा’ का शूट काफी समय पहले निपटा लिया गया था और अगर पिछले साल कोरोना का डंक न लगा होता तो ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज़ होनी थी।

    मुंबई सागा टीज़र: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की टक्कर है संजय गुप्ता की नई फिल्म का मसाला!

    लेकिन खैर, आखिरकार फैंस के सामने इस फिल्म की पहली झलक आ ही गई है और टीज़र में ये साफ नज़र आ रहा है की इस बार कहानी में क्या होने वाला है। जॉन अब्राहम एक डॉन के कैरेक्टर में हैं तो वहीं इमरान हाशमी एक पुलिस वाले के किरदार में हैं जो उन्हें रोकने वाले हैं। टीज़र में नज़र आ रहा है कि कैसे ये दोनों उस दौर में निकले हैं जब मुंबई पर गैग वार्स और हिंसा के बादल छाए रहते थे।

    मुंबई सागा टीज़र: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की टक्कर है संजय गुप्ता की नई फिल्म का मसाला!

    जॉन और इमरान की टक्कर तो ट्रेलर में मज़ेदार नज़र आ ही रही है, साथ ही सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर और अमोल गुप्ते जैसे दमदार कलाकार भी सहयोगी भूमिकाओं में हैं।

    मुंबई सागा टीज़र: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की टक्कर है संजय गुप्ता की नई फिल्म का मसाला!

    रोहित रॉय और प्रतीक बब्बर जॉन की गैंग की शोभा बढ़ाते नज़र आ रहे हैं। वैसे, फिल्म को देखकर आपको जॉन और संजय गुप्ता की पिछली फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ की याद आएगी। यहाँ देखिए ‘मुंबई सागा’ का टीज़र: