नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी नाबालिग लड़की के साथ रेप और छेड़छाड़ मामले में हुए गिरफ्तार

    पर्ल वी पुरी नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ मामले में हुए गिरफ्तार

    नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी नाबालिग लड़की के साथ रेप और छेड़छाड़ मामले में हुए गिरफ्तार

    एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 3' में नज़र आ चुके एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और रेप का गंभीर आरोप लगा है। नाबालिग लड़की और परिवार की शिकायत के बाद एक्टर को शुक्रवार रात वालिव पुलिस, वसई ने गिरफ्तार कर लिया है।

    इस केस के बारे में मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) डीसीपी, जोन 2 के  संजय पाटिल ने बताया कि एक्टर को पुलिस हिरासत में भेज, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे ये भी बताया कि यह एक पुराना मामला है। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाते हुए बताया है कि एक्टर ने उसे टीवी सीरियल्स में करियर का वादा कर उसका यौन शोषण किया था।

    बता दें, पर्ल वी पुरी करीब 9 साल से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। एकता कपूर के नागिन 3 के अलावा उन्होंने बेपनाह प्यार और  ब्रह्मराक्षस 2 जैसे सीरियल्स में काम किया है। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी रही है। लेकिन अब रेप केस में पुलिस रिमांड पर हैं।