65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, श्रीदेवी को चुना गया बेस्ट एक्ट्रेस !

    65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, श्रीदेवी को चुना गया बेस्ट एक्ट्रेस !

    65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इसमें कुछ समय पहले दुनिया को अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस श्रीदेवी को उनकी फिल्म ‘मॉम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना और इसी फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए एआर रहमान को चुना गया है। तो वहीं राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को बेस्ट फिल्म और एक्टर पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड दिया जायेगा। अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के गाने ‘लठ मार’ के लिए गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफर चुना गया है। इसके अल;अलावा विनोद खन्ना मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मान दिया गया।

    क्या आपको पता है बॉलीवुड के इन 15 सितारों के पास भी है नेशनल अवार्ड !

    इन अवार्ड की घोषणा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समिति के चेयरमैन शेखर कपूर ने की। साथ ही 3 मई को राष्ट्रपति रामनाथ गोविन्द द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा।

    बॉलीवुड के इन स्टार्स को इनकी पहली फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवार्ड !

     -

    इनको भी मिला अवार्ड –

    बेस्ट मराठी फिल्म- कच्चा लिंबू (डायरेक्टर-प्रसाद ऑक)

    बेस्ट कोरियोग्राफी- फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के गाने 'गोरी तू लट्ठ मार' के लिए गणेश आचार्य

    बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- फिल्म 'मॉम' के लिए ए आर रहमान

    बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- बाहुबली 2

    स्पेशल मेंशन अवार्ड (मराठी फिल्म)- मोरक्या

    स्पेशल मेंशन अवार्ड (उड़िया फिल्म)- हलो आर्सी

    स्पेशल मेंशन अवार्ड (मलयालम फिल्म)- टेक ऑफ

    बेस्ट बांग्ला फिल्म- मयूराक्षी 

    नेशनल अवार्ड, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ आलोचक- गिरिधर झा

    बेस्ट सिंगर मेल- येशुदास

    बॉलीवुड के इन धुरंधर एक्टर्स ने कभी नहीं जीते नेशनल अवार्ड्स !